हरियाणा कांग्रेस की हार पर सैलजा का बड़ा बयान जातिगत राजनीति BJP का हथियार

हरियाणा की कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने विधानसभा चुनाव में हार पर भाजपा पर जात-पात मुद्दा उठाकर फायदा उठाने का आरोप लगाया। साथ ही बाढ़ पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे की मांग की।

हरियाणा कांग्रेस की हार पर सैलजा का बड़ा बयान जातिगत राजनीति BJP का हथियार

➤ कुमारी सैलजा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी भाजपा के जात-पात मुद्दे पर डाली
➤ सीएलपी लीडर और प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठनात्मक पदों की जल्द नियुक्ति का भरोसा दिया
➤ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजे की मांग की

हरियाणा: सिरसा से कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने फरीदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का विश्लेषण किया। उन्होंने साफ तौर पर स्वीकार किया कि भाजपा ने जात-पात का मुद्दा उठाकर चुनावी फायदा उठाया। साथ ही कांग्रेस की भी कुछ कमियां रहीं, जिससे पार्टी सत्ता तक नहीं पहुंच पाई।

सैलजा ने कहा कि कांग्रेस अब अपनी कमजोरियों को सुधारने और संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी हाईकमान सीएलपी लीडर, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदों पर नियुक्ति का निर्णय लेगा। साथ ही नए जिम्मेदारियों के तहत संगठन में फेरबदल किया जाएगा।

सैलजा ने फरीदाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिनके मकान, दुकान और खेत बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उनका फिजिकल वेरिफिकेशन कराकर उचित मुआवजा सरकार द्वारा तुरंत देना चाहिए। उन्होंने सरकार के राहत और पुनर्वास कार्यों को अपर्याप्त बताया और सवाल उठाए।

वोट चोरी के आरोप पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही इसे गंभीरता से उठाया है। साथ ही उन्होंने भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का एआई वीडियो विवाद पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी भी मुद्दे को संतुलन और निष्पक्षता से देखना चाहिए।

सैलजा ने कहा, “राजनीति में एकतरफा नजरिया नहीं होनी चाहिए। भाजपा भी यह समझे कि हर विषय पर एक समान पैमाना लागू करना जरूरी है।”