करनाल में दूसरी मंजिल से छलांग, पिता की मौ*त, बेटा गंभीर घायल
करनाल की रास रेजिडेंसी में दूसरी मंजिल से गिरने से पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
- करनाल में दूसरी मंजिल से छलांग लगाने से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
- पुलिस के अनुसार घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे
- पुलिस जांच में जुटी, घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल जारी
हरियाणा के करनाल जिले में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। रास रेजिडेंसी में रहने वाले पिता और पुत्र ने कथित तौर पर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस हादसे में पिता सुखवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा हरविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रात करीब 2 बजे हुई घटना।
पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है। सुखवंत सिंह और उनका बेटा हरविंद्र सिंह अपने फ्लैट में मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने शराब का सेवन किया हुआ था।
इसी दौरान दोनों ने फ्लैट की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही सुखवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
चीख सुनकर पहुंचे लोग।
घायल हरविंद्र की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
किराये के फ्लैट में रहते थे पिता-पुत्र।
सेक्टर-32/33 थाना पुलिस के अनुसार, सुखवंत सिंह ने रास रेजिडेंसी में किराये पर फ्लैट लिया हुआ था और अपने बेटे के साथ वहीं रहते थे। बताया जा रहा है कि हरविंद्र सिंह डिलीवरी का काम करता है।
हर पहलू से जांच कर रही पुलिस।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच एएसआई आनंद प्रकाश को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई।
pooja