रेलवे का बढ़ेगा किराया: 26 दिसंबर से लबी दूरी पर हर किमी पर देना होगा ज्यादा किराया, जानें

भारतीय रेलवे ने 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर किराया बढ़ाया है। नया किराया 26 दिसंबर से लागू होगा। हर किलोमीटर पर 1 से 2 पैसे अतिरिक्त देने होंगे।

रेलवे का बढ़ेगा किराया: 26 दिसंबर से लबी दूरी पर हर किमी पर देना होगा ज्यादा किराया, जानें
  • लंबी दूरी के रेल सफर में किराया बढ़ाया गया
  • हर किलोमीटर पर 1 से 2 पैसे अतिरिक्त देने होंगे
  • नया रेल किराया 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा


भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह संशोधित किराया 26 दिसंबर 2025 से लागू किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब हर किलोमीटर के हिसाब से 1 से 2 पैसे अतिरिक्त किराया देना होगा। इस बढ़ोतरी का सीधा असर लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वालों पर पड़ेगा।

उदाहरण के तौर पर भोपाल से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब पहले की तुलना में करीब 16 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे। हालांकि रेलवे ने यह स्पष्ट किया है कि 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रेलवे का अनुमान है कि किराए में इस मामूली बढ़ोतरी से उसे सालाना लगभग 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी। इस निर्णय को रेलवे की वित्तीय स्थिति मजबूत करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

वहीं मंथली सीजन टिकट धारकों को इस बढ़े हुए किराए से राहत दी गई है। उनके किराए में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आम यात्रियों पर कम से कम बोझ पड़े, इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।