संजू की सुनामी में बहा न्यूजीलैंड , भारत के सिर सजा टी-20 का ताज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी से भारत को शुरुआती बढ़त मिली।

संजू की सुनामी में बहा न्यूजीलैंड , भारत के सिर सजा टी-20 का ताज

भारत ने टी20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर जीता खिताब
अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में भारत ने 255 रन बनाकर बनाया रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी से 159 पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम


विस्तृत खबर

भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारत द्वारा दिए गए 256 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भारत ने टी20 क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 विश्व कप फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया। भारत को शानदार शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 43 गेंदों में 98 रन की तेज ओपनिंग साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन की साझेदारी कर मैच पूरी तरह भारत की झोली में डाल दिया। संजू सैमसन शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 46 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें पांच चौके और आठ छक्के शामिल रहे। वहीं ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन बनाकर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।

पारी के आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ आठ गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, जिससे टीम इंडिया का स्कोर 250 के पार पहुंच गया। न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने तीन विकेट लिए, जबकि मैट हेनरी और रचिन रवींद्र को एक-एक सफलता मिली।

256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही दबाव बना दिया। अक्षर पटेल ने फिन एलेन और ग्लेन फिलिप्स को आउट कर न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके दिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने रचिन रवींद्र को पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट ने 52 रन की तेज पारी खेलकर मुकाबले को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे।

मध्य ओवरों में अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में ला दिया। वहीं अंतिम ओवरों में जसप्रीत बुमराह ने लगातार विकेट लेकर मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई और भारत ने शानदार जीत के साथ टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

टूटने वाले प्रमुख रिकॉर्ड्स (Key Records)

भारत की इस जीत के साथ क्रिकेट इतिहास के ये बड़े रिकॉर्ड टूटे:

रिकॉर्ड का नाम विवरण
सर्वाधिक खिताब भारत टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीन खिताब (2007, 2024, 2026) जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
बैक-टू-बैक जीत भारत दुनिया की पहली ऐसी टीम बनी जिसने लगातार दो बार (2024 और 2026) टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है।
होम ग्राउंड पर जीत टूर्नामेंट के 10 संस्करणों के इतिहास में भारत अपनी ही धरती पर खिताब जीतने वाला पहला मेजबान देश बना है।
फाइनल का सर्वोच्च स्कोर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 255/5 का स्कोर बनाया, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर संजू सैमसन ने फाइनल में 89 रनों की पारी खेलकर फाइनल मैच में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया।


टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 50 रन से पहले 3 विकेट गिरे
जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी से भारत को शुरुआती बढ़त
ग्लेन फिलिप्स, फिन एलेन और रचिन रवींद्र जल्दी आउट, न्यूजीलैंड 47/3

अहमदाबाद। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत के विशाल 256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 50 रन के अंदर ही अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए और टीम दबाव में आ गई।

न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत आक्रामक अंदाज में हुई थी। शुरुआती ओवरों में टिम साइफर्ट ने कुछ शानदार शॉट्स लगाए और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। खासतौर पर हार्दिक पांड्या के दूसरे ओवर में साइफर्ट ने दो छक्के और दो चौके लगाते हुए 21 रन बटोर लिए, जिससे न्यूजीलैंड की रन गति तेज नजर आई।

हालांकि तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाज फिन एलेन को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। फिन एलेन ने नौ रन बनाए और बड़े शॉट की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर कैच दे बैठे। इससे न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा।

IND vs NZ Final Live Score: T20 World Cup India vs New Zealand Today Match Scorecard Result Ball by Ball

इसके बाद चौथे ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपना कमाल दिखाया। बुमराह ने पारी की अपनी पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को आउट कर दिया। रचिन सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। खास बात यह है कि बुमराह ने सेमीफाइनल में भी अपनी पहली गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को आउट किया था और अब फाइनल में भी वही कारनामा दोहराया।

पांचवें ओवर में न्यूजीलैंड को तीसरा बड़ा झटका लगा जब अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड कर दिया। अक्षर की फुल लेंथ फ्लिपर गेंद को फिलिप्स बड़ा शॉट खेलने के लिए गए, लेकिन गेंद उन्हें चकमा देते हुए सीधे स्टंप्स से टकरा गई। फिलिप्स पांच गेंद में पांच रन ही बना सके।

इस तरह न्यूजीलैंड की टीम ने सिर्फ 47 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि दूसरी ओर टिम साइफर्ट तेजी से रन बनाते हुए क्रीज पर टिके हुए हैं और टीम को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन भारत के गेंदबाजों ने शुरुआती झटकों से मैच का रुख अपनी ओर मोड़ दिया है।

■ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का विशाल स्कोर, न्यूजीलैंड को 256 रन का लक्ष्य
संजू सैमसन 89 रन पर आउट, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियां
16वें ओवर में जेम्स नीशम ने तीन विकेट लेकर पलटा मैच का रुख

अहमदाबाद। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। हालांकि पारी के अंतिम ओवरों में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए कुछ महत्वपूर्ण विकेट जरूर हासिल किए, जिससे भारत का स्कोर 250 से थोड़ा कम रह गया।

भारतीय पारी की शुरुआत संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बेहद आक्रामक अंदाज में की। दोनों ओपनरों ने पावरप्ले में ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 92 रन था। अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में अर्धशतक जड़ते हुए तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 21 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाए, लेकिन आठवें ओवर में रचिन रवींद्र की गेंद पर विकेटकीपर टिम साइफर्ट को कैच दे बैठे।

इसके बाद संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला और लगातार चौके-छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने 46 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्कों की मदद से 89 रन की शानदार पारी खेली और शतक के बेहद करीब पहुंच गए थे। इस दौरान ईशान किशन ने भी तेजी से रन बनाते हुए 25 गेंदों में 54 रन की धमाकेदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया।

(

हालांकि 16वां ओवर न्यूजीलैंड के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने इस ओवर में तीन विकेट झटकते हुए भारत को तगड़ा झटका दिया। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने संजू सैमसन को कैच आउट कराया, इसके बाद पांचवीं गेंद पर ईशान किशन और आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी पवेलियन भेज दिया। अचानक गिरे इन तीन विकेटों से भारत की रन गति कुछ धीमी हो गई।

अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन हार्दिक पांड्या 13 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। अंतिम चार ओवरों में भारत ने 23 रन जोड़ते हुए चार विकेट गंवा दिए। इसके बावजूद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में सबसे बड़े स्कोर में से एक माना जा रहा है।

अब मुकाबले का दूसरा चरण बेहद दिलचस्प होने वाला है, जहां न्यूजीलैंड की टीम को खिताब जीतने के लिए 256 रन का कठिन लक्ष्य हासिल करना होगा।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की तूफानी बल्लेबाजी, 14 ओवर में 204/4
संजू सैमसन 89 पर आउट, रचिन रवींद्र की गेंद पर लगातार तीन छक्के
अभिषेक शर्मा और ईशान किश्‍न की 54 पर आउट 


अहमदाबाद। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है।  टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में  204 रन पर आउट। 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में 14 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए हैं। भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन शानदार लय में नजर आ रहे थे कि वह 88 पर आउट हो गए। वह शतक के करीब पहुंच चुके थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मैच की शुरुआत में ही भारत के ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर आक्रमण शुरू कर दिया था। पावरप्ले के छह ओवर में ही भारत ने बिना विकेट गंवाए 92 रन बना लिए, जो फाइनल मुकाबले के लिहाज से बेहद आक्रामक शुरुआत मानी जा रही है। अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में तूफानी अंदाज में अर्धशतक जड़ते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उन्होंने 21 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली, लेकिन आठवें ओवर में रचिन रवींद्र की गेंद पर विकेटकीपर टिम साइफर्ट को कैच दे बैठे।

अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन ने क्रीज पर आते ही आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और संजू सैमसन के साथ तेज रन गति बनाए रखी। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। खासतौर पर तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के लिए यह मुकाबला काफी महंगा साबित हुआ। उनके सिर्फ दो ओवर में ही भारतीय बल्लेबाजों ने 48 रन ठोक दिए। ईशान पचास जड़ चुके हैं। 

संजू सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म को फाइनल में भी बरकरार रखा है। उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग और आक्रामक शॉट्स के साथ चौके-छक्कों की बरसात करते हुए तेजी से रन बनाए और अब शतक के करीब पहुंच गए हैं। दूसरी ओर ईशान किशन भी तेज गति से रन बनाते हुए उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं।

टॉस के बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर आए।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों के बीच हर चौके-छक्के के साथ ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे गूंज रहे हैं। भारतीय टीम की इस आक्रामक बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड की टीम पर दबाव साफ नजर आ रहा है। अगर भारत इसी लय में खेलता रहा तो फाइनल मुकाबले में बहुत बड़ा स्कोर खड़ा हो सकता है, जो न्यूजीलैंड के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होगा।