HSSC ने PMT की 15 अप्रैल संभावित डेट की घोषित:चेयरमैन बोले- इंतजार खत्म

HSSC ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए PMT की संभावित तारीख 15 अप्रैल घोषित की, एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे, 2.70 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

HSSC ने PMT की 15 अप्रैल संभावित डेट की घोषित:चेयरमैन बोले- इंतजार खत्म

HSSC ने PMT की संभावित तारीख 15 अप्रैल घोषित की
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी
2.70 लाख अभ्यर्थी करेंगे फिजिकल टेस्ट में भाग


हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत होने वाले फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) की संभावित तारीख 15 अप्रैल 2026 घोषित कर दी है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और लिखा—“इंतजार खत्म”।चेयरमैन के अनुसार, PMT के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जहां से अभ्यर्थी उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म होता नजर आ रहा है।आयोग इस समय PMT और PST की तैयारियों में तेजी से जुटा हुआ है। इसके लिए पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम को प्रमुख केंद्र बनाया जा रहा हैपंचकूला स्थित ताउ देवीलाल स्टेडियम में पीएमटी आयोजित किया जाएगा। HSSC ने खेल विभाग से स्टेडियम के बास्केटबॉल और वॉलीबॉल हॉल की मांग की है, ताकि फिजिकल टेस्ट सुचारू रूप से आयोजित किए जा सकें। इसके साथ ही टेस्ट संचालन के लिए कोच और स्टाफ की भी मांग की गई है।

हाल ही में HSSC चेयरमैन और खेल विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके बाद एक टीम ने स्टेडियम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयोग हाइट और छाती मापने वाली आधुनिक मशीनें भी मंगवा रहा है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो सके।गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर टेंट और ठहरने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को परेशानी न हो।इस भर्ती के लिए करीब 2.70 लाख युवाओं ने आवेदन किया है, जिससे यह राज्य की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में से एक बन गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 थी और अब सभी अभ्यर्थी PMT के लिए तैयारी में जुट गए हैं।