HSSC CET फेज-2 का नोटिफिकेशन जारी, ग्रुप-C भर्ती प्रक्रिया शुरू

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-C पदों के लिए CET फेज-2 का नोटिफिकेशन जारी किया। आवेदन 2 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक होंगे और किसी भी श्रेणी से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

HSSC CET फेज-2 का नोटिफिकेशन जारी, ग्रुप-C भर्ती प्रक्रिया शुरू

➤ HSSC ने CET फेज-2 के लिए ग्रुप-C पदों का नोटिफिकेशन जारी किया
➤ 2 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चलेगी
➤ सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रहेगा



चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-C पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-2 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह विज्ञापन 2 फरवरी 2026 से लागू होगा।

आयोग के अनुसार इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 2 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। HSSC ने स्पष्ट किया है कि किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

नोटिफिकेशन में प्रमाण-पत्रों की तिथियों को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। बीसीए, बीसीबी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सहायक प्रमाण-पत्र 1 अप्रैल 2025 या उसके बाद जारी और आवेदन की अंतिम तिथि से पहले का होना अनिवार्य है। वहीं डीएससी और ओएससी वर्ग के उम्मीदवारों के प्रमाण-पत्र 13 नवंबर 2024 के बाद जारी होने चाहिए।

नोटिफिकेशन को लेकर HSSC के चेयरमैन ने भी पोस्ट किया है।

इसके अलावा ईएसएम (पूर्व सैनिक) वर्ग के परिवारजनों के लिए पात्रता प्रमाण-पत्र 3 फरवरी 2025 या उसके बाद जारी या नवीनीकृत होना आवश्यक है।

HSSC ने यह भी साफ किया है कि विज्ञापन संख्या 04-2024, 08-2024, 09-2024 और 11-2024 के अंतर्गत पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को भी CET फेज-2 के लिए नया आवेदन करना अनिवार्य होगा

आयोग ने बताया कि एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि की जानकारी अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर HSSC की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें