हिमाचल में बड़ा हादसा, पहाड़ी दरकने से टैक्सी मलबे में दबी; 13 यात्रियों की मौत
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में कडू नाला के पास भूस्खलन से टैक्सी मलबे में दब गई। वाहन में 10 से 12 यात्रियों के सवार होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।
➤ लाहौल-स्पीति के कडू नाला के पास भूस्खलन से टैक्सी मलबे में दबी
➤ कुल्लू से पांगी जा रही टैक्सी में 10 से 12 यात्रियों के सवार होने की आशंका
➤ पुलिस, प्रशासन और बचाव दल ने युद्धस्तर पर राहत अभियान शुरू किया
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी टाटा सूमो (एचपी-01एम-2210) मलबे में दब गई। हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति शिवानी मेहला ने इसकी पुष्टि की है। हादसे की सूचना मिलते ही तिंदी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए। राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरकने से कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी मलबे में दब गई। हादसे की सूचना मिलते ही तिंदी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए तथा राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भारी भूस्खलन के कारण बंद था। इसी वजह से टैक्सी में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। शुक्रवार को सड़क बहाल होने के बाद वाहन पांगी की ओर रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और टैक्सी उसकी चपेट में आ गई।
हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबा हटाने और संभावित यात्रियों की तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है।
फिलहाल प्रशासन ने किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि राहत कार्य पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है।
Akhil Mahajan