हरियाणा के 78 टीचरों को अवॉर्ड,पानीपत से सबसे ज्यादा शिक्षक सम्मानित
हरियाणा में 78 शिक्षकों को स्टेट टीचर अवॉर्ड मिला। पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने सम्मानित किया। पानीपत से सबसे ज्यादा 13 शिक्षक चयनित हुए।
हरियाणा के 78 शिक्षकों को स्टेट टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
➤ पानीपत के सबसे ज्यादा 13 शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने गए
➤ सीएम नायब सैनी ने पंचकूला में शिक्षकों को सर्टिफिकेट वितरित किए
हरियाणा के पंचकूला जिले के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शनिवार को राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के 78 टीचरों को स्टेट टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह में शिरकत की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीचरों को सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षकों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए।
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने गए 78 शिक्षकों में सबसे ज्यादा 13 नाम शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के गृह जिले पानीपत से हैं। सरकार की ओर से साल 2024 के लिए 40 और 2025 के लिए 38 नाम जारी किए गए थे। इसी आधार पर शिक्षक दिवस के अवसर पर चयनित शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया।
शिक्षक दिवस पर मिलेगा एक लाख रुपये का कैश अवॉर्ड और सिल्वर मेडल
शिक्षकों के सम्मान को लेकर एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी विजय सिंह दहिया की ओर से लेटर जारी किया गया था। इसमें शिक्षक दिवस 5 सितंबर पर चयनित शिक्षकों को अवॉर्ड दिए जाने की जानकारी दी गई थी।
राज्य शिक्षक पुरस्कार के तहत शिक्षकों को एक लाख रुपए कैश अवॉर्ड, सिल्वर मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके अलावा सम्मानित किए जाने वाले इन टीचर्स को 2 एडवांस इंक्रीमेंट भी दिए जाएंगे।
पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच पर शिक्षकों को सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए चुने गए शिक्षकों के सम्मान से जुड़े इस कार्यक्रम में राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरित किए गए।
शिक्षा मंत्री के गृह जिले पानीपत से सबसे ज्यादा 13 शिक्षक
इस बार राज्य शिक्षक पुरस्कार में पानीपत का दबदबा रहा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के गृह जिले पानीपत से 13 टीचर्स को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 2025 के लिए 7 टीचर्स और 2024 के लिए 6 टीचर्स को यह अवॉर्ड दिया जाएगा।
पानीपत के बाद भिवानी से सबसे अधिक शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। शिक्षक अवार्ड 2025 के लिए भिवानी से 5 टीचर्स सम्मानित होंगे।
2025 के अवॉर्ड में 8 जिलों से केवल एक-एक शिक्षक चयनित
शिक्षक अवार्ड 2025 के लिए प्रदेश के कई जिलों से शिक्षकों का चयन किया गया है। पानीपत के बाद भिवानी से सबसे अधिक 5 टीचर्स को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, फरीदाबाद, रोहतक, करनाल, यमुनानगर और चरखी दादरी से केवल एक-एक टीचर इस अवार्ड के लिए सिलेक्ट हुए हैं।
2024 के लिए चार जिलों से एक-एक शिक्षक
साल 2024 के लिए भी अलग-अलग जिलों से शिक्षकों का चयन किया गया है। इस सेशन के लिए हिसार, झज्जर, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में सबसे कम, एक-एक टीचर को सम्मानित किया जाएगा।
इस तरह राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह में वर्ष 2024 और 2025 के लिए चयनित कुल 78 शिक्षक सम्मानित किए गए। पंचकूला में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उन्हें सर्टिफिकेट वितरित किए।
Akhil Mahajan