हरियाणा में 1 मई को सभी स्कूल बंद

हरियाणा में 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने आदेश उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हरियाणा में 1 मई को सभी स्कूल बंद

➤ बुद्ध पूर्णिमा पर पूरे प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी
➤ अवकाश के दिन छात्रों को बुलाना नियमों के खिलाफ
➤ आदेश नहीं मानने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई


हरियाणा में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 1 मई, शुक्रवार को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आधिकारिक पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस दिन किसी भी प्रकार की शैक्षणिक या अन्य गतिविधियों के लिए छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।

नारनौल के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि खंड नारनौल के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 1 मई 2026 को स्थानीय अवकाश रहेगा। इस संबंध में सभी विद्यालय प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और उनसे सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जारी पत्र के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन सभी स्कूल पूर्णतः बंद रहेंगे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले कई बार ऐसी शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें कुछ स्कूल अवकाश के बावजूद विद्यार्थियों को पढ़ाई या अन्य गतिविधियों के नाम पर बुलाते रहे हैं। यह पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है।

बीईओ द्वारा जारी किया गया पत्र।

खंड शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अवकाश के दिन यदि किसी भी स्कूल द्वारा छात्रों को बुलाया जाता है, तो संबंधित संस्था के खिलाफ विभागीय और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर स्कूल प्रमुख की होगी।

इसके साथ ही सभी क्लस्टर हेड्स को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में आदेशों का पालन सुनिश्चित करें। यदि कहीं उल्लंघन पाया जाता है, तो उसकी रिपोर्ट तुरंत विभाग को भेजी जाए।

शिक्षा विभाग के इस सख्त रुख से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि घोषित अवकाश का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।