हरियाणा में 5500 पुलिस कांस्टेबल भर्ती, PST टाइमिंग पर मांगे गए सुझाव
हरियाणा में 5500 पुलिस कांस्टेबल भर्ती के PST आयोजन को लेकर HSSC ने अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे हैं। मॉर्निंग और इवनिंग शिफ्ट के विकल्प दिए गए हैं।
हरियाणा में 5500 पुलिस कांस्टेबल भर्ती के PST को लेकर अभ्यर्थियों से मांगे गए सुझाव
फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट एक ही शिफ्ट में कराने की तैयारी, मॉर्निंग और इवनिंग के दो विकल्प दिए गए
HSSC ने गूगल फॉर्म जारी कर अभ्यर्थियों से मांगी राय, सुझावों के आधार पर तय होगा अंतिम समय
हरियाणा में 5500 पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। भर्ती प्रक्रिया का संचालन कर रही एजेंसी ने PST के आयोजन समय को लेकर अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया गया है, जिसमें उम्मीदवार अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं।
भर्ती एजेंसी की ओर से संकेत दिए गए हैं कि इस बार PST का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जा सकता है। उम्मीदवारों की सुविधा और मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दो अलग-अलग समय विकल्प प्रस्तावित किए गए हैं।
जारी सूचना के अनुसार पहला विकल्प मॉर्निंग शिफ्ट का है, जिसमें फिजिकल टेस्ट सुबह 5 बजे से सुबह 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरा विकल्प इवनिंग शिफ्ट का रखा गया है, जिसमें परीक्षा शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक कराई जाएगी।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से अभ्यर्थियों को गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी राय देने के लिए कहा गया है। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार दोनों विकल्पों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं।
आयोग का मानना है कि प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सुबह और शाम का समय फिजिकल टेस्ट के लिए अधिक उपयुक्त रहेगा। इन दोनों समय में तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है, जिससे अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा देने में परेशानी नहीं होगी।
भर्ती एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों से प्राप्त सुझावों और प्रतिक्रियाओं के आधार पर PST के आयोजन का अंतिम समय निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए आयोग की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जानी है, जिसका बड़ी संख्या में युवा इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में PST के समय को लेकर लिया जाने वाला फैसला लाखों अभ्यर्थियों को प्रभावित करेगा।
pooja