हरियाणा में निकाय चुनाव को सरकार की हरी झंडी
हरियाणा सरकार ने शहरी निकाय चुनाव कराने की मंजूरी दे दी है। राज्य चुनाव आयोग अब तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और नगर पालिकाओं में उप चुनाव कराएगा।
हरियाणा सरकार ने निकाय चुनाव को दी मंजूरी
राज्य चुनाव आयोग को चुनाव कराने की आधिकारिक अनुमति
तीन नगर निगम, एक नगर परिषद में चुनाव तय
हरियाणा सरकार ने शहरी स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग को मंजूरी दे दी है। सरकार की ओर से यह अनुमति मिलने के बाद प्रदेश में लंबे समय से लंबित निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
राज्य चुनाव आयोग ने 9 जनवरी को सरकार को पत्र लिखकर निकाय चुनाव कराने की अनुमति मांगी थी। सरकार की स्वीकृति के बाद अब आयोग चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के तीन नगर निगम और एक नगर परिषद में चुनाव कराए जाएंगे। इसके अलावा तीन नगर पालिकाओं सहित कुछ स्थानों पर उप चुनाव भी होंगे।
चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही चुनाव कार्यक्रम, मतदान तिथि और अन्य दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है। प्रशासनिक स्तर पर भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू की जा रही हैं।
Akhil Mahajan