हरियाणा के सीनियर IPS वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर दी जान

हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मार ली। हाल ही में उनका ट्रांसफर सुनारिया जेल हुआ था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या की वजह की जांच में जुटी है

हरियाणा के सीनियर IPS वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर दी जान


➤ हरियाणा के सीनियर IPS ऑफिसर वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
➤ चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित सरकारी आवास में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
➤ 29 सितंबर को हुई थी सुनारिया जेल में ट्रांसफर, वजह का खुलासा नहीं


हरियाणा पुलिस के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार सुबह चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास (कोठी नंबर 116) पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनकर घर का स्टाफ और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अधिकारी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर लिया और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

वाई पूरन कुमार एडीजीपी रैंक के अधिकारी थे। हाल ही में 29 सितंबर को उनका ट्रांसफर रोहतक की सुनारिया जेल में हुआ था। यही वह जेल है, जहां डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम साध्वियों से यौन शोषण के मामले में सजा काट रहा है।

अधिकारी के सुसाइड की सूचना मिलते ही कई सीनियर पुलिस अधिकारी उनके सेक्टर-11 स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी की मृत्यु से हरियाणा पुलिस महकमे में शोक और सदमे का माहौल है।