हरियाणा में 9 IPS/HPS अधिकारियों के तबादले: करनाल के SP नरेंद्र बिजारनिया को 1st IRB भोंडसी भेजा, पानीपत-पलवल में भी बदले SP
हरियाणा सरकार ने 9 IPS/HPS अधिकारियों के तबादले किए। नरेंद्र बिजारनिया को 1st IRB भोंडसी, मेधा भूषण को पानीपत और दीप्ति गर्ग को पलवल भेजा।
➤ दीप्ति गर्ग का पानीपत SP का तबादला आदेश रद्द, अब पलवल की कमान
➤ मेघा भूषण को पानीपत का नया SP बनाया गया, 3 सितंबर का पलवल आदेश रद्द
➤ लोकेंद्र सिंह, नरेंद्र बिजारणिया समेत कई IPS-HPS अधिकारियों के प्रभार बदले
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने IPS और HPS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेशों में बड़ा संशोधन किया है। हाल ही में पानीपत की नई SP बनाई गईं दीप्ति गर्ग का तबादला आदेश रद्द कर दिया गया है। अब आईपीएस मेघा भूषण को पानीपत जिला की नई कमान सौंपी गई है। वहीं दीप्ति गर्ग को SP, पलवल नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, दीप्ति गर्ग पानीपत की मूल निवासी हैं। गृह जिले में तैनाती और प्रशासनिक नियमों के चलते उन्होंने पानीपत SP का पदभार ग्रहण नहीं किया था। इसके बाद सरकार ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेशों में संशोधन कर दिया।
दीप्ति गर्ग को पानीपत की SP नियुक्त करने का आदेश सरकार ने दो ही दिन पहले जारी किया था। अब नए आदेश के तहत उनकी पानीपत में नियुक्ति रद्द करते हुए उन्हें पलवल भेजा गया है।
दीप्ति गर्ग की जगह मेघा भूषण संभालेंगी पानीपत की कमान
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल (IAS) की ओर से 5 सितंबर 2026 को जारी नए आदेशों में पानीपत और पलवल के SP पदों पर बदलाव किया गया है।
मेघा भूषण (IPS 2019) पहले DCP (East), Sonipat के पद पर तैनात थीं। सरकार ने 3 सितंबर 2026 को उन्हें SP, Palwal नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। अब उस आदेश को रद्द कर दिया गया है और उन्हें SP, Panipat के पद पर नियुक्त किया गया है।
दूसरी ओर, दीप्ति गर्ग (IPS 2020) जो DCP, Jhajjar के पद से स्थानांतरित होकर पानीपत की SP बनाई गई थीं, उनका पानीपत का आदेश रद्द कर दिया गया है। अब उन्हें SP, Palwal की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस संशोधन के बाद पानीपत की पुलिस कमान मेघा भूषण के हाथों में होगी, जबकि दीप्ति गर्ग पलवल की SP के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी।
पानीपत की नई SP को लेकर सरकार ने तुरंत बदला फैसला
दीप्ति गर्ग को पानीपत की SP बनाए जाने के बाद उनके गृह जिले में तैनाती का मामला सामने आया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, वह पानीपत की ही मूल निवासी हैं और गृह जिले में तैनाती व प्रशासनिक नियमों के चलते उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया।
इसके बाद सरकार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पहले जारी आदेश में संशोधन किया। नए आदेश में मेघा भूषण की पलवल वाली नियुक्ति रद्द करके उन्हें पानीपत भेजा गया, जबकि दीप्ति गर्ग को पलवल की जिम्मेदारी दे दी गई।
लोकेंद्र सिंह को स्टेट क्राइम ब्यूरो की जिम्मेदारी
तबादला सूची में 2014 बैच के IPS अधिकारी लोकेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है। उन्हें SP CID-1 (सुरक्षा) तथा ATS के प्रभार से स्थानांतरित कर SP, State Crime Bureau (SCB), Haryana के पद पर तैनात किया गया है।
सुरिंदर सिंह भोरिया बने 5वीं बटालियन HAP के Commandant
2014 बैच के IPS अधिकारी सुरिंदर सिंह भोरिया को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले SP, STF, Panchkula के पद पर तैनात थे। अब उन्हें Commandant, 5वीं बटालियन, HAP, Madhuban नियुक्त किया गया है।
नरेंद्र बिजारणिया को 1st IRB भोंडसी भेजा
2015 बैच के IPS अधिकारी नरेंद्र बिजारणिया को SP, Karnal के पद से स्थानांतरित कर Commandant, 1st IRB, Bhondsi नियुक्त किया गया है।
उनकी पोस्टिंग के साथ पूजा डाबला, HPS के भोंडसी में कार्यवाहक Commandant के तौर पर तैनाती से संबंधित आदेश को भी रद्द कर दिया गया है।
नरेंद्र बिजारणिया की करनाल से बदली के बाद जिले से जुड़ी पुलिस व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है। सूची में अनिल कुमार (HPS) को SP, STF, Karnal से स्थानांतरित कर SP, HSNCB, Karnal की जिम्मेदारी दी गई है।
वरुण सिंगला को CID सुरक्षा और ATS का प्रभार
2017 बैच के IPS अधिकारी वरुण सिंगला वर्तमान में SP, CID (सुरक्षा) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नए आदेश के तहत वह SP, Anti-Terrorism Squad (ATS), Haryana का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
विक्रांत भूषण को HSNCB पंचकूला भेजा
2017 बैच के IPS अधिकारी विक्रांत भूषण को SP, STF के पद से स्थानांतरित कर SP, Haryana State Narcotics Control Bureau (HSNCB), Panchkula नियुक्त किया गया है।
अमित यशवर्धन को कमांडो का अतिरिक्त प्रभार
2018 बैच के IPS अधिकारी अमित यशवर्धन वर्तमान में SP Security, CID की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब वह अपने मौजूदा दायित्वों के साथ SP, Commando (Newal) का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।
अनिल कुमार को HSNCB करनाल की जिम्मेदारी
HPS अधिकारी अनिल कुमार को SP, STF, Karnal के पद से स्थानांतरित कर SP, HSNCB, Karnal की जिम्मेदारी दी गई है।
इस तरह सरकार के संशोधित आदेश में पानीपत और पलवल के SP पदों में बदलाव के साथ-साथ CID, STF, ATS, HSNCB और IRB से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
5 सितंबर को जारी हुए संशोधन आदेश
हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल (IAS) ने 5 सितंबर 2026 को संशोधित आदेश जारी किए। इन आदेशों के तहत पहले जारी नियुक्तियों में आवश्यक बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सबसे बड़ा बदलाव पानीपत और पलवल के SP पदों को लेकर हुआ है। दीप्ति गर्ग की पानीपत नियुक्ति रद्द कर उन्हें पलवल भेजा गया, जबकि मेघा भूषण की पलवल नियुक्ति रद्द कर उन्हें पानीपत का SP नियुक्त किया गया।
Akhil Mahajan