तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी, गुरुग्राम में दर्दनाक सड़क हादसा

गुरुग्राम के एनएच-48 पर झाड़सा चौक फ्लाईओवर के पास कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि एक सवारी घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी, गुरुग्राम में दर्दनाक सड़क हादसा

गुरुग्राम में एनएच-48 पर कार की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की मौत
झाड़सा चौक फ्लाईओवर पर हादसा, ऑटो पलटने से सवारी भी घायल
पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही, आरोपी कार चालक की तलाश जारी


गुरुग्राम में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो ड्राइवर की जान चली गई, जबकि ऑटो में बैठी सवारी घायल हो गई। यह हादसा एनएच-48 पर झाड़सा चौक फ्लाईओवर के पास हुआ, जहां पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान नवल महतो (44) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) का रहने वाला था और दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहकर ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे के वक्त वह आनंद विहार से सवारी लेकर गुरुग्राम आ रहा था।परिजनों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5 बजे उस समय हुआ जब नवल महतो झाड़सा चौक फ्लाईओवर के पास पहुंचा। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया और उसमें बैठे लोग सड़क पर गिर पड़े।गुरुग्राम में एनएच-48 के झाड़सा फ्लाईओवर के पास खड़ा क्षतिग्रस्त ऑटो।

हादसे में ऑटो में बैठी सवारी सुरेश को भी चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।मृतक के रिश्तेदार अलख देव महतो ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली। इसके बाद वे तुरंत परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां नवल महतो मृत अवस्था में मिला। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई है।नवल महतो अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।गुरुग्राम में एक्सीडेंट में मृत ऑटो ड्राइवर नवल महतो। उसके चार बच्चे हैं और उसकी बेटी की शादी भी जल्द होने वाली थी। इस हादसे के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। परिजनों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। जांच अधिकारी रामपाल के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही टक्कर मारने वाली कार की पहचान कर ली जाएगी।