हरियाणा के पंचकूला पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,धनखड़ के आवास पर हुआ स्वागत
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पंचकूला में भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ के आवास पहुंचे। राज्यपाल, मंत्री और कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया तथा समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पंचकूला पहुंचे, ओमप्रकाश धनखड़ ने किया स्वागत
राज्यपाल असीम कुमार घोष और हरियाणा सरकार के मंत्री भी रहे मौजूद
भाजपा नेताओं के साथ समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार सुबह पंचकूला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के अमरावती स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। यहां ओमप्रकाश धनखड़ ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
पूर्व राष्ट्रपति के आगमन पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष भी धनखड़ के आवास पहुंचे। उनके साथ पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे। सभी ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया और उनसे मुलाकात की।
इस अवसर पर भाजपा और प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला की मेयर, जनप्रतिनिधि तथा पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में आयोजित इस मुलाकात के दौरान नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान आत्मीय माहौल देखने को मिला और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का वातावरण रहा।
pooja