फतेहाबाद में ट्रेजरी क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार दवाइयों के बिल पास करने के लिए मांगे 3 हजार रुपए

हरियाणा के फतेहाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रेजरी विभाग के क्लर्क को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी दवाइयों के 49 हजार के बिल पास करने के बदले घूस मांग रहा था।

फतेहाबाद में ट्रेजरी क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार  दवाइयों के बिल पास करने के लिए मांगे 3 हजार रुपए

फतेहाबाद ट्रेजरी विभाग का क्लर्क 3 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
दवाइयों के 49 हजार के बिल पास करने के लिए मांगी थी घूस
एंटी करप्शन ब्यूरो ने लघु सचिवालय में ट्रैप लगाकर रंगे हाथ पकड़ा


हरियाणा के फतेहाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ट्रेजरी विभाग के एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी क्लर्क पर आरोप है कि उसने दवाइयों के बिल पास करने के बदले 3 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी

बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में एसीबी की टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को 3 हजार रुपए लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया।

जानकारी के अनुसार जवाहर चौक स्थित पशु अस्पताल में कार्यरत वीएलडीए (वेटरनरी लाइवस्टॉक डेवलपमेंट असिस्टेंट) सुनील बिश्नोई ने करीब 49 हजार रुपए की दवाइयों की खरीद की थी।

नियम के अनुसार इन दवाइयों के बिल ट्रेजरी विभाग में पास होने के लिए भेजे गए थे

आरोप है कि ट्रेजरी में तैनात क्लर्क हीरालाल बिल पास करने की बजाय उन्हें लगातार अटका रहा था

जब सुनील बिश्नोई ने क्लर्क से बिल पास करने के बारे में बात की, तो आरोपी ने 3 हजार रुपए रिश्वत देने की मांग कर दी।

इससे परेशान होकर सुनील बिश्नोई ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी

शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने जांच की और ट्रैप की योजना बनाई

बुधवार को शिकायतकर्ता को तय राशि देकर क्लर्क के पास भेजा गया

जैसे ही आरोपी क्लर्क रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा गया, मौके पर मौजूद ACB टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया

कार्रवाई के बाद ACB की टीम आरोपी क्लर्क से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है