ट्रंप समर्थक चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या, अमेरिका सदमे में
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शोक में पूरे अमेरिका में चार दिन तक झंडे झुकाए गए।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक और राइट विंग एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की हत्या
- यूटा वैली यूनिवर्सिटी प्रोग्राम में गर्दन पर गोली मारकर मौत
- शोक में पूरे अमेरिका में 4 दिन तक झुके झंडे
अमेरिका में उस वक्त सनसनी फैल गई जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी समर्थक और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार को यूटा राज्य की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हुई, जहां कर्क “द अमेरिकन कमबैक टूर” कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि चार्ली कर्क माइक पकड़े बोल रहे थे, तभी अचानक एक गोली उनकी गर्दन पर लगती है। देखते ही देखते वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर जाते हैं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ट्रंप ने जताया गहरा शोक
हत्या की खबर सामने आते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ” पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा–
“सच्चे महान अमेरिकी देशभक्त चार्ली कर्क के सम्मान में, मैं पूरे अमेरिका में सभी झंडों को रविवार शाम 6 बजे तक आधा झुकाने का आदेश दे रहा हूं।”
चार्ली कर्क, टर्निंग पॉइंट यूएसए (TPUSA) नामक संस्था के संस्थापक थे। उनका काम कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में छात्रों को राजनीति और कंजरवेटिव वैल्यूज के बारे में जागरूक करना था। वे लंबे समय से ट्रंप के कट्टर समर्थक माने जाते थे।
फिलहाल, हमलावर कौन था और उसने हत्या क्यों की, इस पर जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास का इलाका सील कर दिया है।
Akhil Mahajan