चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने प्लेसमेंट, स्कॉलरशिप और उपलब्धियों में रचा नया कीर्तिमान

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने प्लेसमेंट, स्कॉलरशिप, रिसर्च और खेल में नया कीर्तिमान बनाया। 10,000+ जॉब ऑफर, ₹250 करोड़ स्कॉलरशिप और QS Asia Ranking 2026 में नंबर-1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने प्लेसमेंट, स्कॉलरशिप और उपलब्धियों में रचा नया कीर्तिमान
  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने प्लेसमेंट और स्कॉलरशिप में बनाया नया रिकॉर्ड
  • 10,000+ जॉब ऑफर और ₹250 करोड़ की स्कॉलरशिप से छात्रों को बड़ी राहत
  • QS Asia Ranking 2026 में भारत की नंबर-1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी बनी CU


उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। प्लेसमेंट, स्कॉलरशिप, रिसर्च, डिफेंस ट्रेनिंग, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में CU की उपलब्धियों ने इसे देश की अग्रणी प्राइवेट यूनिवर्सिटी के रूप में स्थापित कर दिया है।

प्रोफेसर (डॉ.) आर.एस. बावा ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत के छात्रों को भी CU के माध्यम से मल्टीनेशनल कंपनियों में शानदार जॉब ऑफर मिले हैं। पानीपत निवासी पीयूष जुनेजा, जिन्होंने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से बीई/बी-टेक किया है, उन्हें TCS और Capgemini से नौकरी के ऑफर प्राप्त हुए हैं।

इसी तरह मानसी (BBA) को DDoS Consulting Services Pvt. Ltd., ध्रुव जिंदल (CSE) को Mu Sigma Business Solutions, अक्षी जैन (CSE) को Analytics Vidhya और अभि बत्रा (BCA) को Springeroll India Pvt. Ltd. से जॉब ऑफर मिला है।

देशसेवा के क्षेत्र में भी CU का योगदान उल्लेखनीय रहा है। यूनिवर्सिटी के NCC विंग से ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले 43 कैडेट्स को इंडियन आर्म्ड फोर्सेज की तीनों विंग्स में ऑफिसर के रूप में कमीशन मिला है। यह उपलब्धि CU के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए CU द्वारा CUCET-2025 (Admission-cum-Scholarship Program) के तहत हर वर्ष ₹250 करोड़ की स्कॉलरशिप दी जा रही है। इसमें ₹200 करोड़ मोहाली कैंपस और ₹50 करोड़ AI-Augmented लखनऊ कैंपस के लिए निर्धारित हैं।

साल 2012 से अब तक देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 1.30 लाख से अधिक छात्र इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठा चुके हैं। मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में हरियाणा के 9,678 छात्रों को स्कॉलरशिप मिली, जिनमें 4,810 छात्रों को CUCET स्कॉलरशिप प्रदान की गई।

डिफेंस स्कॉलरशिप के क्षेत्र में भी CU अग्रणी रहा है। पिछले 13 वर्षों में 5,723 छात्रों को ₹6 करोड़ से अधिक की डिफेंस स्कॉलरशिप दी गई है। AFEWS और शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा स्कॉलरशिप के तहत 2025 में हरियाणा के 67 छात्रों को लाभ मिला।

प्लेसमेंट और रैंकिंग के आंकड़े CU की सफलता को दर्शाते हैं। वर्ष 2025 में 1300+ नेशनल और ग्लोबल कंपनियों से 10,000+ जॉब ऑफर मिले। इंटरनेशनल पैकेज ₹1.74 करोड़ और डोमेस्टिक पैकेज ₹54.75 लाख तक पहुंचे। QS Asia University Ranking 2026 में CU को भारत की नंबर-1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला।

रिसर्च के क्षेत्र में CU ने 20,000+ रिसर्च पब्लिकेशन, 5,519 पेटेंट फाइल, 250+ स्टार्टअप और 44 फैकल्टी मेंबर को दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल कराकर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी CU का दबदबा बना हुआ है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 में 71 मेडल जीतकर MAKA ट्रॉफी, ICC T-20 वर्ल्ड कप 2024 में अर्शदीप सिंह, कबड्डी में पवन शेरावत और हॉकी में संजय (पेरिस ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट) जैसे नाम CU से जुड़े हैं। AIU नॉर्थ ज़ोन यूथ फेस्टिवल 2026 में CU ने पांचवीं बार ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।