सीईटी 2025 ग्रुप-C परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें परिणाम

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी 2025 ग्रुप-सी का परिणाम देर रात घोषित किया। अभ्यर्थी cet2025groupc.hryssc.com पर लॉगिन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

सीईटी 2025 ग्रुप-C परीक्षा का परिणाम जारी,  यहां देखें परिणाम


13 लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए थे शामिल
आधिकारिक वेबसाइट cet2025groupc.hryssc.com पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक



चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी 2025 ग्रुप-सी परीक्षा का परिणाम वीरवार देर रात जारी कर दिया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। परिणाम का लिंक cet2025groupc.hryssc.com है।

सीईटी ग्रुप-सी परीक्षा का आयोजन 26 और 27 जुलाई को किया गया था। इस बार परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। देर रात पोस्ट करते हुए चेयरमैन ने कहा कि चयनित उम्मीदवारों की मेहनत और लगन आज रंग लाई है। उन्होंने असफल अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि परीक्षा केवल एक पड़ाव है, अंत नहीं। स्वयं पर विश्वास रखकर आगे तैयारी करें, सफलता अवश्य मिलेगी।


ऐसे चेक करें परिणाम

सबसे पहले अभ्यर्थियों को cet2025groupc.hryssc.com पर जाना होगा। इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
पोर्टल तक पहुंचने के लिए CET रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
यदि पासवर्ड भूल गए हैं तो Forgot Password विकल्प पर क्लिक करें।
ओटीपी प्राप्त होने के बाद नया पासवर्ड दर्ज कर पुष्टि करें।
सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा