आज का राशिफल: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत,कर्क को विदेशी डील, धनु को मिलेगा विशेष सम्मान,जानें सभी राशियों का हाल
3 नवंबर 2026 का राशिफल जानें। शुक्ल योग में मेष, कर्क, सिंह और धनु को लाभ, कर्क को विदेशी डील और धनु को विशेष सम्मान मिलने के संकेत।
मंगलवार को शुक्ल योग से मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि को मिल सकते हैं बड़े लाभ
➤ कर्क राशि की विदेश से बड़ी बिजनेस डील हो सकती है फाइनल, सिंह के अटके काम होंगे पूरे
➤ धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगा विशेष सम्मान, कुंभ और मकर के लिए भी शुभ संकेत
आज का राशिफल 3 नवंबर 2026: मंगलवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और पंचांग के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। शुक्ल योग के प्रभाव से मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को आर्थिक, व्यापारिक और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कर्क राशि के कारोबारियों को विदेश से बड़ी डील फाइनल करने का अवसर मिलेगा, जबकि सिंह राशि के जातक टीमवर्क के दम पर अपने काम समय से पहले पूरे कर सकते हैं। वहीं धनु राशि वालों को सामाजिक और कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान मिलने के संकेत हैं।
3 नवंबर, मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह 11:56:33 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। मघा नक्षत्र देर रात 27:27:08 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी की उपासना के लिए समर्पित है। इस दिन शुक्ल योग सुबह 09:53:39 बजे तक रहेगा, जिसके बाद ब्रह्म योग का आरंभ होगा।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है, तो कुछ जातकों को आर्थिक मामलों, पारिवारिक संबंधों और कार्यक्षेत्र में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। किसी को व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं, तो किसी के लिए नौकरी और शिक्षा से जुड़े प्रयास महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
आइए जानते हैं पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान (जयपुर-जोधपुर) के विख्यात भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
3 नवंबर 2026 का पंचांग
-
दिन: मंगलवार
-
तिथि: कार्तिक कृष्ण पक्ष नवमी (सुबह 11:56:33 बजे तक), इसके बाद दशमी
-
नक्षत्र: मघा नक्षत्र (देर रात 27:27:08 बजे तक), इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी
-
करण: गर (सुबह 11:56:33 बजे तक), इसके बाद वणिज (रात 23:27:51 बजे तक)
-
पक्ष: कृष्ण पक्ष
-
योग: शुक्ल योग (सुबह 09:53:39 बजे तक), इसके बाद ब्रह्म योग
मेष राशि: व्यापारिक योजनाओं से होगा लाभ, आर्थिक स्थिति रहेगी बेहतर
मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यवहार और कार्यशैली से वरिष्ठजनों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। कारोबार से जुड़ी कुछ योजनाएं अब परिणाम देना शुरू कर सकती हैं, जिससे आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय से जिन व्यावसायिक योजनाओं पर काम कर रहे थे, उनसे भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
हालांकि, निजी मामलों में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। किसी भी व्यक्तिगत विषय पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
आर्थिक मामलों में खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। इसके लिए पहले से बजट बनाकर चलें, ताकि अनावश्यक खर्चों को सीमित किया जा सके। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा या बैठक में शामिल होते हैं, तो अपनी बात रखने में संकोच न करें। आपके विचार और सुझाव महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
वृषभ राशि: राजनीति से जुड़े लोगों को मिलेगी सफलता, परिवार में सम्मान की खुशखबरी
वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन राजनीति के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अनुकूल रह सकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी भी कर सकते हैं।
यदि आपको कोई शुभ सूचना मिलती है, तो उसे तुरंत दूसरों तक पहुंचाने से बचें। किसी भी बात को आगे बढ़ाने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करना बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा।
कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य और समझदारी के साथ काम करना होगा। आसपास मौजूद विरोधियों से सतर्क रहें और किसी की बातों में आकर अपना काम प्रभावित न होने दें। आप सभी को साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। कामकाज में बेहतर परिणाम पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
मिथुन राशि: जोखिम भरे कामों से रहें दूर, विद्यार्थियों को मेहनत का मिलेगा फल
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखने का संकेत दे रहा है। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दबाजी न करें और सोच-समझकर ही कदम उठाएं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा और आप आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिता सकते हैं।
विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत और सफलता से जुड़ा रह सकता है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र पूरी लगन के साथ पढ़ाई करेंगे और उन्हें अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि हो सकती है।
आपको अपने काम दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचना होगा। यदि आपने किसी जिम्मेदारी को दूसरे व्यक्ति पर डाल दिया, तो काम पूरा होने में परेशानी आ सकती है। पारिवारिक मामलों में आप माता-पिता के साथ बैठकर समस्याओं पर चर्चा कर सकते हैं। इससे आपको उचित समाधान तलाशने में मदद मिलेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और साथ मिलने के संकेत हैं।
कर्क राशि: विदेश से बड़ी बिजनेस डील होगी फाइनल, मधुर वाणी से बढ़ेगा मान-सम्मान
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन कारोबार के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। खासतौर पर विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को किसी बड़ी डील को फाइनल करने का अवसर मिल सकता है। यह व्यावसायिक मामलों में आगे बढ़ने और नई संभावनाओं को तलाशने का अच्छा समय साबित हो सकता है।
हालांकि, आपको अपने जरूरी कामों को लेकर पहले से योजना बनानी होगी। कामों की सूची तैयार करें और प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या को बनाए रखना भी जरूरी होगा। जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हुए हर काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
आप अपने व्यवहार से आसपास के लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। खासतौर पर आपकी वाणी की सौम्यता और बातचीत का तरीका आपको मान-सम्मान दिला सकता है। किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। कारोबार या व्यक्तिगत जीवन में मुश्किल स्थिति आने पर जल्दबाजी करने के बजाय समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि: नेतृत्व क्षमता से मिलेगी बड़ी उपलब्धि, टीमवर्क से समय से पहले पूरे होंगे काम
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आ सकता है। आपको अपनी एक अलग पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होगी और व्यापार से जुड़े कामों में तेजी देखने को मिलेगी।
कार्यक्षेत्र में टीम के साथ मिलकर काम करना आपके लिए विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा। आप सहयोगियों की मदद से किसी महत्वपूर्ण काम को तय समय से पहले पूरा करके दे सकते हैं। इससे आपकी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता सामने आएगी।
हालांकि, पारिवारिक मामलों में भी आपको ध्यान देना होगा। आपकी माताजी को पैरों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। संतान से आपने जो वादा किया है, उसे पूरा करने की कोशिश करें। मित्रों के साथ बैठकर समय बिताने और पुरानी यादें ताजा करने का अवसर मिलेगा।
लेन-देन से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी आर्थिक लेन-देन में आंख और कान खुले रखें। बिना पूरी जानकारी के कोई कदम उठाने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
कन्या राशि: पैसों के मामले में रहें सावधान, बिजनेस डील अटकने से बढ़ सकती है परेशानी
कन्या राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। किसी भी काम को जरूरत से ज्यादा उत्साह में आकर करने से बचें। सोच-समझकर बनाई गई योजना के अनुसार आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा।
आप अपने कला-कौशल के दम पर कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी जिम्मेदारियां पूरी गंभीरता से निभानी होंगी। वहीं नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं को अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए।
कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपकी कोई महत्वपूर्ण बिजनेस डील फाइनल होते-होते अटक सकती है, जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
कामकाज की व्यस्तता के कारण आप परिवार के सदस्यों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। इससे जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। इसलिए काम के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें।
तुला राशि: परिवार की कलह होगी दूर, संतान से मिलेगी शुभ सूचना; विरोधियों से रहें सतर्क
तुला राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको मित्रों के साथ समय बिताने और मौज-मस्ती करने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
महत्वपूर्ण कामों में आगे बढ़ने से पहले अच्छी तरह विचार-विमर्श करें। किसी यात्रा पर जाना आपके लिए अच्छा रह सकता है। हालांकि, विरोधियों के सामने अपनी बात रखते समय विशेष सावधानी बरतें। आपकी कोई बात गलत तरीके से पेश की जा सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलना बेहतर होगा।
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं और योजनाओं पर सीनियर से बातचीत करनी चाहिए। इससे उन्हें आगे की तैयारी में मदद मिल सकती है। परिवार में चल रही आपसी कलह को दूर करने में सफलता मिल सकती है और घर का माहौल बेहतर होगा।
आपको किसी बाहरी व्यक्ति के सामने परिवार या निजी जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा करने से बचना होगा। कोई व्यक्ति आपकी बातों का गलत फायदा उठा सकता है।
वृश्चिक राशि: जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें, पैरों में दर्द की हो सकती है समस्या
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन भावनाओं में बहकर या जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचने का रहेगा। पारिवारिक मामलों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और आप घर से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुलझाने की कोशिश करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में भी आपकी रुचि बनी रहेगी।
कार्यक्षेत्र में लापरवाही या काम में ढील देना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। किसी काम को लेकर जरूरत से ज्यादा उत्साहित होने से भी बचें, क्योंकि अधूरी तैयारी के कारण काम पूरा करने में परेशानी आ सकती है।
आपके भीतर दूसरों के साथ सहयोग करने की भावना बनी रहेगी। अपने व्यवहार और बातचीत के तरीके से आप लोगों से आसानी से काम निकलवा सकते हैं। इसके लिए वाणी में मधुरता बनाए रखना जरूरी होगा।
किसी भी परिस्थिति में अहंकार दिखाने से बचें। दूसरों के साथ विनम्रता से पेश आना आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में मंगलवार को पैरों में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है।
धनु राशि: सामाजिक क्षेत्र में बढ़ेगा प्रभाव, कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान से नवाजे जा सकते हैं
धनु राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए खास रहने वाला है। आप सामाजिक कार्यों पर पूरा ध्यान देंगे और नए लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है और आपको विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में तेजी आएगी और लंबे समय से रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और नए लोगों से संपर्क भविष्य में भी उपयोगी साबित हो सकता है।
हालांकि, किसी मित्र की बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। अपने कामों को लेकर आलस्य न दिखाएं, क्योंकि जिम्मेदारियों को टालने से बाद में परेशानी बढ़ सकती है। बंधुओं के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और पारिवारिक संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
उच्च शिक्षा हासिल करने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है। उनके लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलने के संकेत हैं।
मकर राशि: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, व्यक्तिगत प्रयास लाएंगे अच्छे परिणाम
मकर राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको पुण्य और धार्मिक कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आप अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। खान-पान की आदतों में सुधार और रहन-सहन के स्तर को बेहतर बनाने पर आपका ध्यान रहेगा।
परिवार में आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का महत्व समझाने का प्रयास करेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
स्वास्थ्य के लिहाज से खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। अपनी आदतों में बदलाव करके आप पेट से संबंधित समस्याओं से बच सकते हैं। वहीं आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।
आपकी बातचीत का तरीका और वाणी की मधुरता लोगों को प्रभावित करेगी। व्यक्तिगत स्तर पर किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। मंगलवार को आपके आत्मविश्वास और सकारात्मक व्यवहार से कई काम बन सकते हैं।
कुंभ राशि: एक के बाद एक मिलेंगी शुभ सूचनाएं, मामा पक्ष से धन लाभ के संकेत
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन उत्तम फलदायक रहने वाला है। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। दिनभर एक के बाद एक अच्छी सूचनाएं मिलने से आपका उत्साह बढ़ सकता है।
लंबे समय से बनाई गई योजनाओं को गति मिलेगी और भाग्य का पूरा साथ मिलने के संकेत हैं। मामा पक्ष की ओर से आपको धन लाभ हो सकता है। मन में लंबे समय से चल रही किसी इच्छा की पूर्ति होने से खुशी मिलेगी।
पारिवारिक मामलों में भी आपको अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। घर के सदस्य आपके साथ खड़े रहेंगे। हालांकि, कार्यक्षेत्र में किसी विषय को लेकर आपको समझौता करना पड़ सकता है। ऐसे समय में परिस्थितियों को समझते हुए फैसला लेना बेहतर रहेगा।
आपके बॉस आप पर कुछ नई जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अपनी क्षमता और समझदारी के साथ जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करें। दीर्घकालीन योजनाओं पर काम करने के लिए भी दिन अनुकूल रह सकता है।
मीन राशि: परोपकार के कामों से बढ़ेगा मान, पारिवारिक रिश्तों में दूर होगी अनबन
मीन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने का अवसर लेकर आ सकता है। आप सामाजिक और पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच चल रही अनबन को दूर करने और रिश्तों में मधुरता लाने पर आपका विशेष ध्यान रहेगा।
किसी भी काम को करते समय उसके नियमों और नीतियों का पूरा ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर होगा। किसी भी व्यक्ति के साथ बेवजह बहस करने से बचें।
परिवार में बातचीत करते समय भी शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। किसी परिजन से ऐसी बात न कहें, जिससे उन्हें बुरा लगे। निवेश से जुड़ी योजनाओं पर आपका ध्यान रहेगा, लेकिन किसी भी योजना में आगे बढ़ने से पहले अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
यदि आपने खर्चों को सीमित नहीं किया, तो आने वाले समय में आर्थिक परेशानी हो सकती है। प्रतिस्पर्धा से जुड़े मामलों में आप सक्रिय रहेंगे। वहीं परिवार में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
Akhil Mahajan