नारनौल के होटल में CIA टीम की रेड, 5 युवक गिरफ्तार

नारनौल के एसएस होटल में CIA टीम ने रेड कर पांच युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नारनौल के होटल में CIA टीम की रेड, 5 युवक गिरफ्तार

नारनौल के होटल में CIA टीम की बड़ी रेड

हेरोइन के साथ 5 युवक गिरफ्तार, होटल के कमरे में चल रहा था कारोबार

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई तलाशी और बरामदगी

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में CIA टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंघाना रोड स्थित एसएस होटल में छापेमारी कर पांच युवकों को हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल के कमरे में बैठकर नशीले पदार्थ का कारोबार किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर CIA टीम ने ASI नरेश कुमार के नेतृत्व में एसएस होटल पर रेड की। पुलिस जब होटल के कमरा नंबर-105 में पहुंची तो वहां पांच युवक बैठे मिले।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान विकास निवासी सुराना, रोहित और राहुल निवासी मांदी, जसवंत निवासी नीरपुर और सचिन निवासी खेड़ी अटेली के रूप में हुई।

आरोपियों की मांग पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट लच्छीराम, नायब तहसीलदार नारनौल को मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में सभी आरोपियों की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान विकास, रोहित और राहुल के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार विकास से करीब 28 ग्राम, रोहित से 32 ग्राम और राहुल से 31 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया। इसके साथ ही आरोपियों के पास मिले मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से की गई। थाना शहर नारनौल में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(B), 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लेकर आए थे और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जा रही थी।