आज का राशिफल: सौभाग्य योग से चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मत,जानें 12 राशियों का भविष्यफल?
9 नवंबर 2026 सोमवार को सोमवती अमावस्या और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का धन, करियर, परिवार और स्वास्थ्य राशिफल।
सोमवार को सोमवती अमावस्या और विशाखा नक्षत्र का रहेगा विशेष संयोग
➤ सौभाग्य योग, बुधादित्य योग समेत पांच शुभ योगों का मिलेगा साथ
➤ सिंह, कन्या और धनु समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें राशिफल
सोमवार, 9 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है। कार्तिक मास की सोमवती अमावस्या और विशाखा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस दिन सौभाग्य योग, बुधादित्य योग, वाशि योग, आनन्दादि योग और सुनफा योग का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इन शुभ योगों का अलग-अलग राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशि के जातकों को व्यापार और धन के मामलों में लाभ मिल सकता है, तो कुछ के लिए नौकरी, परिवार और रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल रहने की संभावना है।
पंचांग के अनुसार सोमवार दोपहर 12:32 बजे तक कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी। इसके बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी। सुबह 07:24 बजे तक स्वाति नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद विशाखा नक्षत्र प्रभावी होगा।
चंद्रमा पूरे दिन और रात तुला राशि में संचरण करेंगे। इसके बाद मध्य रात्रि 02:48 बजे मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। दिन में सौभाग्य योग के साथ बुधादित्य योग, वाशि योग, आनन्दादि योग और सुनफा योग का विशेष प्रभाव रहेगा।
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान (जयपुर-जोधपुर) के विख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, 9 नवंबर को सभी 12 राशियों के जातकों के लिए दिन कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं।
9 नवंबर 2026 का पंचांग
-
दिन: सोमवार
-
पर्व: सोमवती अमावस्या
-
तिथि: कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या दोपहर 12:32 बजे तक, इसके बाद प्रतिपदा
-
नक्षत्र: स्वाति सुबह 07:24 बजे तक, इसके बाद विशाखा
-
चंद्र राशि: तुला मध्य रात्रि 02:48 बजे तक, इसके बाद वृश्चिक
-
शुभ योग: सौभाग्य योग, बुधादित्य योग, वाशि योग, आनन्दादि योग और सुनफा योग
शुभ समय और मुहूर्त
-
सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक शुभ चौघड़िया
-
दोपहर 04:00 से शाम 06:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया
अशुभ समय
-
राहुकाल: सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक
-
दिशाशूल: पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करना शुभ रहेगा
मेष राशि का राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और आपके व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप के साथ पार्टनरशिप करने पर विचार कर सकते हैं।
धन लाभ के लिहाज से भी दिन अच्छा रहने की संभावना है। आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और उनकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। सेहत में भी सुधार आएगा।
वृष राशि का राशिफल
वृष राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ हो सकता है। नवविवाहित दंपती के बीच मीठी नोक-झोंक होने की संभावना है, जिससे रिश्तों में और मिठास आएगी।
हालांकि, पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों को अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के मन में सोमवार को नई उमंग और खुशी रहेगी। आप जो भी काम करेंगे, उसे पूरे मन से करेंगे। इस दौरान कोई नया अनुभव भी मिल सकता है। मानसिक परेशानी का निवारण होने से मन प्रसन्न रहेगा।
आपका सामाजिक दायरा और सम्मान बढ़ेगा। किसी मित्र से सहयोग लेने की जरूरत पड़ सकती है। बातचीत के दौरान अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कोई आपका विरोध कर सकता है। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का शेड्यूल बदल सकता है, लेकिन घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
कर्क राशि का राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत रहेगी। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। कार्यों में राजनीतिक रिश्तों का फायदा मिल सकता है। आपका कोई काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जाएगा।
सिंह राशि का राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। घर के बड़े-बुजुर्गों से प्रेरणा मिलेगी। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
कोई रिश्तेदार आपको बिजनेस बढ़ाने के लिए सुझाव दे सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे और लोग आपकी सराहना करेंगे। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बच्चे आपसे अपनी पढ़ाई की जरूरत का सामान खरीदवाने के लिए कह सकते हैं।
वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
कन्या राशि का राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप काम और पारिवारिक रिश्तों के बीच अच्छा सामंजस्य बनाए रखेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए नए तरीकों पर विचार कर सकते हैं।
व्यवसाय कर रहे लोगों को कारोबार आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और नए वाहन का सुख प्राप्त होने के योग हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। गृहिणियां घर के काम निपटाने के बाद फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय बिताएंगी। विद्यार्थियों को माता-पिता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा, जिससे वे मन लगाकर पढ़ाई करते नजर आएंगे।
तुला राशि का राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने से व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को दिए गए कार्य समय पर पूरे करने होंगे, अन्यथा सीनियर से डांट भी खानी पड़ सकती है।
लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिलेगा। इससे एक-दूसरे को और करीब से जानने का अवसर मिलेगा। आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। घरेलू मुद्दों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करेंगे।
वृश्चिक राशि का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप बेवजह की उलझनों से दूर होकर किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर खाली समय बिता सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं और यह यात्रा आपके लिए सुखद रह सकती है।
खाली समय में आप अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। अगर आपको लगता है कि दुनिया की भीड़ में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए समय निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। पुराने मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी।
धनु राशि का राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखाने वाला हो सकता है। परिवार के साथ किसी पार्क में घूमने का प्लान टलने की संभावना है, लेकिन पारिवारिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
आप किसी राजनेता से संपर्क कर सकते हैं। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने रुके हुए कार्यों को गति देंगे। अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आप भक्तिमय रहेंगे और गौ सेवा करने का मन बना सकते हैं। दिन आपके अनुकूल रहेगा और कामों में सफलता मिलने के योग हैं।
मकर राशि का राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको धैर्य बनाए रखना होगा। ऑटोमोबाइल के व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों से लाभ मिल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के योग बन रहे हैं। सगे-संबंधियों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। किसी नए काम की शुरुआत को लेकर उत्साह रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। वे किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बना सकते हैं।
कुंभ राशि का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, जिससे पूरे दिन आपके भीतर सकारात्मकता बनी रहेगी। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, उसे समय पर पूरा करने में सफल हो सकते हैं।
किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश भी सफल रहेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। हालांकि, संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। इस संबंध में आप उसके गुरु से बातचीत कर सकते हैं। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा और बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
मीन राशि का राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी माता को कोई उपहार दे सकते हैं, जिससे उन्हें खुशी मिलेगी। आपका रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है।
बातचीत के बजाय दूसरों की बात सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको कोई जरूरी बात पता चल सकती है। कुछ नए लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे संपर्क करेंगे। इस राशि के कवियों की किसी कविता की सराहना हो सकती है, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, दिन के दौरान खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
Akhil Mahajan