आज का राशिफल: बुधादित्य योग का शुभ प्रभाव,आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत
15 जुलाई 2026 का राशिफल पढ़ें। बुधादित्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ प्रभाव से किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी, जानें पूरा भविष्यफल।
बुधादित्य योग समेत कई शुभ योगों का बनेगा संयोग, कई राशियों को मिलेगा लाभ
मेष, सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए उन्नति और धन लाभ के संकेत
मीन राशि के जातकों को निवेश, स्वास्थ्य और निर्णयों में बरतनी होगी विशेष सावधानी
15 जुलाई 2026 को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और बाद में द्वितीया तिथि का संयोग रहेगा। पूरे दिन पुष्य नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेंगे। वहीं बुधादित्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, वाशि योग, आनंदादि योग और सुनफा योग का शुभ संयोग कई राशियों के लिए लाभदायक माना जा रहा है।
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार बुधवार का दिन कई राशियों के लिए करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशियों को खर्च, निवेश और स्वास्थ्य के मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अतिरिक्त आय के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा तथा रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 9 रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही से बचने की जरूरत है। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 6 रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का दिन व्यस्त रहेगा। पुराने कार्य पूरे होंगे और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। व्यापार में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार और नौकरी दोनों में अच्छे अवसर मिलेंगे। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 2 रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा और कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। यात्रा के दौरान सामान और वाहन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 1 रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। हालांकि फिलहाल अल्पकालिक निवेश से बचना बेहतर रहेगा। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 रहेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 6 रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए नए अवसर बनेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन वित्तीय मामलों में जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा लोगों को अपनी जिम्मेदारियां स्वयं निभानी होंगी। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 9 रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यापारियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 3 रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में भावुक होकर निर्णय लेने से बचें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। शुभ रंग नीला और शुभ अंक 8 रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी। शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को आज विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। निवेश और आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें। कार्यभार बढ़ने से तनाव महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य और वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग बैंगनी और शुभ अंक 7 रहेगा।
15 जुलाई 2026 का शुभ समय
शुभ चौघड़िया सुबह 9:05 बजे से 10:45 बजे तथा दोपहर 12:20 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान नए और मांगलिक कार्यों की शुरुआत करने से बचना उचित माना गया है। आज उत्तर दिशा की यात्रा शुभ मानी गई है।
pooja