आज का राशिफल: चंद्र-राहु ग्रहण दोष, 3 राशियां रहें बेहद सावधान! पढ़ें आज का राशिफल
1 अगस्त 2026 का राशिफल पढ़ें। जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल, चंद्र-राहु ग्रहण दोष, शुभ योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी।
1 अगस्त को कुंभ राशि में चंद्र-राहु की युति से बनेगा ग्रहण दोष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह
शोभन योग, वाशि योग और सुनफा योग से वृषभ, कन्या, मिथुन, मकर और कुंभ राशि के जातकों को मिल सकते हैं शुभ परिणाम
राहुकाल सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक रहेगा, जबकि अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:15 से 1:30 बजे तक रहेगा
1 अगस्त 2026, शनिवार से अगस्त माह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दिन श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया और बाद में चतुर्थी तिथि का संयोग रहेगा। चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जहां उनकी राहु के साथ युति बनने से चंद्र-राहु ग्रहण दोष का निर्माण होगा।
हालांकि इस दिन शोभन योग, वाशि योग, सुनफा योग, आनन्दादि योग और भद्र योग जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं। इन योगों का सकारात्मक प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलेगा। वहीं मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को भद्र योग का विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
1 अगस्त 2026 का पंचांग
- तिथि: श्रावण कृष्ण पक्ष तृतीया (रात्रि 11:08 बजे तक), इसके बाद चतुर्थी।
- नक्षत्र: शतभिषा (रात्रि 8:45 बजे तक), फिर पूर्वाभाद्रपद।
- चंद्र राशि: कुंभ।
- विशेष योग: शोभन योग, वाशि योग, सुनफा योग, आनन्दादि योग, भद्र योग और चंद्र-राहु ग्रहण दोष।
- भद्रा काल: सुबह 10:53 बजे से रात्रि 11:08 बजे तक।
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:15 बजे से 1:30 बजे तक।
- लाभ-अमृत चौघड़िया: दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक।
- राहुकाल: सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक।
- शुभ दिशा: पूर्व।
मेष राशि
व्यापार में रिकॉर्ड बिक्री के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा।
शुभ रंग: नीला। लकी नंबर: 8।
वृषभ राशि
शोभन योग के प्रभाव से नया शोरूम या ऑफिस शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रभावित होंगे और दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
शुभ रंग: लाल। लकी नंबर: 9।
मिथुन राशि
बिजनेस में नई डील मिलने के योग हैं। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में आर्थिक खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग: भूरा। लकी नंबर: 3।
कर्क राशि (सावधान रहें)
चंद्र-राहु ग्रहण दोष के कारण मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। कार्यस्थल पर विवाद से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: ऑरेंज। लकी नंबर: 6।
सिंह राशि
विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। भद्रा काल में नया कार्य शुरू करने से बचें।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट। लकी नंबर: 4।
कन्या राशि
शोभन योग के प्रभाव से बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना है।
शुभ रंग: सिल्वर। लकी नंबर: 3।
तुला राशि
नई तकनीक के माध्यम से कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी। लकी नंबर: 2।
वृश्चिक राशि (सावधान रहें)
ग्रहण दोष के कारण ऑनलाइन कारोबार में तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। नया निवेश टालें और गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें।
शुभ रंग: पर्पल। लकी नंबर: 8।
धनु राशि
इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। नौकरी में सीखने के नए अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग: गोल्डन। लकी नंबर: 1।
मकर राशि
बड़े बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में सम्मान और पदोन्नति मिल सकती है।
शुभ रंग: सफेद। लकी नंबर: 2।
कुंभ राशि
शोभन योग के कारण धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। सरकारी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: आसमानी नीला। लकी नंबर: 7।
मीन राशि (सावधान रहें)
अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। बिजनेस पार्टनर से मतभेद होने की आशंका है। ईमेल और आधिकारिक पत्राचार में विशेष सावधानी रखें।
शुभ रंग: सिल्वर। लकी नंबर: 7।
pooja