Watch: हरियाणा की साइको किलर महिला गिरफ्तार: सुंदर बच्चे दिखते पानी में डुबोकर मार देती थी, खुद के बेटे समेत चार हत्‍याओं का आरोप

सोनीपत के भावड गांव में महिला पूनम को चार मासूम बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी बच्चों को टब या हौद में डुबोकर मारती थी। पड़ोसी की बच्ची की संदिग्ध मौत से खुलासा हुआ।

Watch: हरियाणा की साइको किलर महिला गिरफ्तार: सुंदर बच्चे दिखते पानी में डुबोकर मार देती थी, खुद के बेटे समेत चार हत्‍याओं का आरोप

  • सुंदर बच्चा देखते ही पानी में डुबोकर मार देती थी
  • चार बच्चों की हत्या का खुलासा, इनमें उसका बेटा भी शामिल
  • टब में डूबने पर हत्या का शक, पूछताछ में सच सामने आया

हरियाणा के सोनीपत से खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला, जिसे लोग आम और शांत समझते थे, असल में बच्चों की सीरियल किलर निकली। हैरानी की बात यह है कि वह सुंदर और मासूम दिखने वाले बच्चों को देखते ही उन्हें पानी में डुबोकर मार देती थी। गांव और परिवार को हर बार यह मौतें हादसा लगती रहीं, और इसी चालाकी ने उसे चार हत्याएं करने दीं।

आरोपी महिला का नाम पूनम, निवासी भावड गांव, सोनीपत बताया गया है। उसके बारे में किसी ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह इतना खतरनाक रूप ले सकती है। परिवार और पड़ोस उसे एक सामान्य घरेलू महिला के रूप में जानते थे, लेकिन अंदर एक साइको किलर बैठी थी, जो मौत का खेल खेल रही थी।

हर हत्या का तरीका एक जैसा था—
घर में मौजूद टब या छोटा हौद, जिसमें वह बच्चों को अचानक पकड़कर डुबो देती थी। बच्चा पानी में तड़पता था और कुछ ही मिनट में शरीर शांत हो जाता था। बाहर से देखने वालों को यह आम दुर्घटना लगती थी—पैर फिसल गया, सांस रुक गई, पानी में डूब गया। और पूनम रोने का नाटक कर सबको सांत्वना देती थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि पूनम सुंदर दिखने वाले बच्चों को देखते ही पानी में डुबोकर मार देती थी। हर वारदात में वह टब या घरेलू हौद का इस्तेमाल करती थी। घटनाएं इतनी सधी हुई थीं कि हर बार परिवार व ग्रामीण इसे हादसा समझ लेते थे। किसी को शक नहीं हुआ कि मासूमों की मौत के पीछे एक रची हुई रणनीति छिपी है।

खुलासा तब हुआ जब तीन दिन पहले पूनम ने पड़ोसी की 6 वर्षीय बेटी को घर के टब में डुबोकर मार दिया। टब सिर्फ एक फीट गहरा था जबकि बच्ची की लंबाई उससे अधिक थी। ऐसे में मौत का तरीका संदिग्ध लगा और परिवार ने पुलिस से शिकायत की। पूछताछ में पूनम ने चार बच्चों को मारने की बात कबूल कर ली।

मृत बच्चों में तीन सोनीपत जिले के ही थे। दो बच्चे भावड गांव के नवीन के परिवार से थे और एक बच्ची रामनगर से थी, जबकि एक मृतक बच्चा आरोपी पूनम का खुद का बेटा था। पुलिस के अनुसार विधि, पुत्री संदीप पुत्र पाल सिंह निवासी भावड, हाल निवासी रामनगर सोनीपत, इशिका (9), पुत्री पिंकी (आरोपी की ननद), निवासी गंगाना सोनीपत, जनवरी 2023 में घटना,  शुभम (3), आरोपी महिला का खुद का बेटा, निवासी भावड गांव।
जिया (6), पुत्री दीपक निवासी सिवाह (आरोपी का चचेरा भाई) को मारा है।

पुलिस अब आरोपी की मानसिक स्थिति, हत्या की वजह और अन्य संभावित मामलों की गहन जांच कर रही है। गांव में घटना के बाद दहशत और अविश्वास का माहौल है। हर कोई यह सोचकर सन्न है कि एक मां भी इतना खौफनाक रूप ले सकती है।