30 साल बाद शनि–सूर्य का दुर्लभ शतांक योग, इन तीन राशियों का खुलेगा भाग्य

7 दिसंबर को सूर्य और शनि के बीच 100 डिग्री की दूरी बनने से दुर्लभ शतांक योग बनेगा। वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों को सफलता, धन लाभ और पद प्रतिष्ठा का बड़ा अवसर मिलेगा।

30 साल बाद शनि–सूर्य का दुर्लभ शतांक योग, इन तीन राशियों का खुलेगा भाग्य
  • 30 साल बाद शनि–सूर्य बनाएंगे दुर्लभ शतांक योग 7 दिसंबर को
  • वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों के भाग्य का खुलेगा ताला
  • सफलता, पद-प्रतिष्ठा, तरक्की और धन लाभ के मजबूत संकेत

Shatank Yog 2025: लगभग 30 साल बाद ग्रहों की अद्भुत स्थिति बनने जा रही है। 7 दिसंबर को सूर्य और शनि के बीच 100 डिग्री की दूरी बनेगी, जिसे ज्योतिष में शतांक योग या सन–सैटर्न सेंटाइल कहा जाता है। यह ग्रहयोग बेहद दुर्लभ माना जाता है और माना जा रहा है कि यह कई राशियों के जीवन में सकारात्मक व बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

28 नवंबर को शनि मीन राशि में मार्गी हो चुके हैं, जिसके बाद यह योग और अधिक प्रभावी हो जाएगा। हालांकि शनि के अंश बम 0-6 के बीच होने से प्रभाव सीमित रह सकता है, लेकिन सूर्य के साथ बना यह संयोजन कुछ राशियों को उत्कृष्ट भाग्य, उन्नति, धन लाभ और यश प्रदान कर सकता है।

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और शनि पिता-पुत्र होते हुए भी एक-दूसरे के विरोधी ग्रह माने जाते हैं, इसलिए जब इन दोनों का विशेष योग बनता है तो परिणाम बहुत प्रभावशाली होते हैं। इस शतांक योग का सबसे अधिक लाभ वृश्चिक, कुंभ और मीन राशियों को मिलने की संभावना है।


किस राशियों को मिलेगा लाभ

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के पंचम भाव में शनि और लग्न भाव में सूर्य की उपस्थिति व्यापार, करियर, शिक्षा और आय वृद्धि के बड़े अवसर दे सकती है। नौकरीपेशा जातकों को वेतन वृद्धि व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में परिश्रम का उत्कृष्ट परिणाम मिलेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों की कुंडली के द्वितीय भाव में शनि और दशम भाव में सूर्य विराजमान होंगे, जिससे अचानक धन लाभ व मजबूत सेविंग के संकेत मिलते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित होंगे। लोगों पर आपके वाणी और व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी।

मीन राशि
मीन राशि में शनि लग्न भाव में और सूर्य नवम भाव में रहने पर भाग्य पूरा साथ देता नजर आएगा। हर क्षेत्र में सफलता, सम्मान और उन्नति संभव है। आय में अनुकूल सुधार, विदेशी शिक्षा की संभावनाएँ मजबूत और आध्यात्मिक झुकाव बढ़ सकता है। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।