बहू की मुंह दिखाई के लिए स्‍पेशल हेलिकॉप्टर लैंडिंग, दंग रह गए देखने वाले

हिसार में BJP विधायक रणधीर पनिहार के भतीजे डॉ. राजन चाहर ने अपनी पत्नी डॉ. तनिष्का को हेलिकॉप्टर में विदा कराया। गांव पनिहार में स्पेशल हेलिपैड पर लैंडिंग, लोगों की भीड़ उमड़ी।

बहू की मुंह दिखाई के लिए स्‍पेशल हेलिकॉप्टर लैंडिंग, दंग रह गए देखने वाले
  • हेलिकॉप्टर से हुई बहू की मुंह दिखाई, हिसार में अनोखी विदाई
  • BJP विधायक रणधीर पनिहार के भतीजे डॉ. राजन चाहर बारात लेकर पहुंचे
  • गांव पनिहार में स्पेशल हेलिपैड पर हुई लैंडिंग, ग्रामीणों की लगी भीड़


हरियाणा के हिसार जिले में एक अनोखी और भव्य विदाई देखने को मिली है। नलवा से BJP विधायक रणधीर पनिहार के भतीजे डॉ. राजन चाहर अपनी दुल्हन डॉ. तनिष्का को हेलिकॉप्टर में विदा करवा कर ले गए। बहू की मुंह दिखाई के कार्यक्रम के लिए गांव पनिहार में स्पेशल हेलिकॉप्टर लैंडिंग करवाई गई, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

गांव पनिहार में पहुंचा विधायक का भतीजा व उसकी पत्नी व परिवार के लोग।

डॉ. राजन चाहर रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर हैं और उदयपुर में प्रैक्टिस कर रहे हैं, जबकि डॉ. तनिष्का गायनी में एमडी कर रही हैं और हिसार के सेक्टर 16-17 की रहने वाली हैं। उनके पिता प्रदीप कुलड़िया का क्रेशर का कारोबार है। राजन के पिता नवीन चौधरी हिसार सेक्टर 15 में रहते हैं और उनका पैतृक गांव चूरू के सिद्धमुख ढाणी चाहर में है।

गांव पनिहार में विधायक के फॉर्म हाउस पर बने हैलीपैड पर लैंडिंग करते हुए।

कार्यक्रम के दौरान गांव पनिहार में फॉर्म हाउस पर बने हैलीपैड पर हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की गई। इसके बाद ग्रामीणों व परिवार की महिलाओं ने गीत गाकर नए जोड़े का स्वागत किया। फॉर्म हाउस में केक कटिंग सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें वर-वधु ने मिलकर केक काटा। लगभग 20 मिनट रुकने के बाद दूल्हा-दुल्हन हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए।

गांव पनिहार में हेलिकॉप्टर लैंडिंग को देखने पहुंचे ग्रामीण व परिवार के लोग।

डॉ. राजन ने बताया कि हेलिकॉप्टर का चार्ज घंटे के हिसाब से लिया जाता है। हिसार से उनके गांव की दूरी 70 किलोमीटर है, जिसे तय करने में मात्र आधा घंटा लगा। उनके साथ हेलिकॉप्टर में चार सदस्य सवार थे—मां मोहिनी देवी, भाई डॉ. कमल चौधरी, पिता नवीन चौधरी और पत्नी डॉ. तनिष्का

विधायक रणधीर पनिहार ने फेसबुक पोस्ट में नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो रणधीर पनिहार 2019 में नलवा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और हार गए थे। बाद में कुलदीप बिश्नोई के साथ भाजपा जॉइन करने के बाद उन्हें टिकट मिला और वह विधायक बने