पुलिस पर फायरिंग कर नशा तस्कर फरार, 20 लाख का चिट्टा बरामद
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नशा तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसके साथी को गिरफ्तार कर 200 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
➤ शाहाबाद-जंधेड़ी रोड पर पुलिस टीम को रोकने पर आरोपी ने चलाई गोली
➤ जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हवा में किए दो फायर, चालक गौरव गिरफ्तार
➤ 200 ग्राम चिट्टा बरामद, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में नशा तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। शाहाबाद-जंधेड़ी रोड पर सोमवार देर शाम करीब 8 बजे पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया था। इसी दौरान कार की कंडक्टर सीट पर बैठे युवक ने पुलिस टीम की ओर गोली चला दी। पुलिसकर्मी इस हमले में बाल-बाल बच गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हवा में दो फायर किए, लेकिन फायरिंग करने वाला आरोपी खेतों के रास्ते मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने कार चालक गौरव निवासी जंधेड़ी को मौके पर ही काबू कर लिया। कार की तलाशी और आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके पास से 200 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूचना के बाद पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया
शाहाबाद थाना प्रभारी एसएचओ सुरेंद्र सिद्धू के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में दो युवक नशीला पदार्थ लेकर शाहाबाद की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद सिटी चौकी प्रभारी पीएसआई मांगे राम पुलिस टीम के साथ जंधेड़ी रोड पर पहुंचे।
करीब रात 8 बजे पुलिस टीम ने संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान कार की कंडक्टर साइड बैठे युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया। गोली चलने से पुलिस टीम में अफरा-तफरी की स्थिति बनी, लेकिन पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे।
आरोपी खेतों के रास्ते हुआ फरार
पुलिस के मुताबिक फायरिंग करने वाला आरोपी मौका पाकर खेतों की तरफ भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। स्थिति को देखते हुए चौकी प्रभारी मांगे राम ने हवा में दो फायर किए।
पुलिस ने इसके बाद कार चालक गौरव को मौके पर ही पकड़ लिया। घटनास्थल पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को भी बुलाया गया और नियमानुसार कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।
तलाशी में मिला 200 ग्राम चिट्टा
गौरव की तलाशी लेने पर पुलिस को 200 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस के अनुसार इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चिट्टा उसे कहां से मिला था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। इसके अलावा नशा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश
एसएचओ सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि फायरिंग कर फरार हुआ दूसरा आरोपी कैथल का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दी गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।
पुलिस उसकी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही गिरफ्तार गौरव से पूछताछ के आधार पर फरार आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसके संबंध में भी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस पर हमले को लेकर जांच जारी
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायर किया था। गोली चलने के दौरान एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास हथियार कहां से आया और नशे की खेप किस नेटवर्क के जरिए लाई जा रही थी।
फिलहाल एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और पूछताछ के आधार पर की जाएगी।
Akhil Mahajan