हरियाणा को मिले 6 नए IAS: 4 दूसरे राज्य से, AIR-2 हासिल करने वाली हरियाणा की हर्षिता को गुजरात कैडर मिला
UPSC 2024-25 कैडर आवंटन में हरियाणा को 6 नए IAS अधिकारी मिले हैं जिनमें 4 अन्य राज्यों से हैं। AIR-2 हर्षिता को गुजरात कैडर मिला, हरियाणा को नहीं।
-
हरियाणा को मिले 6 नए IAS अधिकारी
-
4 अधिकारी दूसरे राज्यों से, 2 हरियाणा मूल के
-
AIR-2 हर्षिता को मिला गुजरात कैडर; हरियाणा को नहीं मिला अलॉट
हरियाणा को सिविल सेवा परीक्षा 2024-25 के बाद छह नए IAS अधिकारी मिल गए हैं। UPSC ने अप्रैल 2025 में परीक्षा परिणाम जारी किया था। इसके आधार पर कैडर आवंटन की प्रक्रिया पूरी करते हुए इन अफसरों को हरियाणा कैडर अलॉट किया गया है। इस सूची में देश की AIR-2 हर्षिता का नाम भी चर्चा में रहा, लेकिन उन्हें हरियाणा नहीं, गुजरात कैडर अलॉट हुआ है। इससे राज्य में निराशा भी देखी जा रही है।
पहला नाम मुस्कान श्रीवास्तव का है। वह उत्तर प्रदेश की निवासी हैं और सामान्य वर्ग से देश में 36वीं रैंक लेकर आई हैं। शिवानी पंचाल, मूल रूप से हरियाणा के पानीपत की रहने वाली हैं। OBC वर्ग से ताल्लुक रखते हुए भी जनरल मेरिट में चयनित हुई और 53वीं रैंक हासिल की। तीसरे अधिकारी विशाल सिंह दिल्ली निवासी हैं। सामान्य वर्ग से 56वीं रैंक लेकर आए हैं। अमितेज पंगते, उत्तराखंड निवासी हैं और ST वर्ग से आते हैं। उन्होंने देश में 222वीं रैंक प्राप्त की और हरियाणा कैडर में शामिल हुए। सोहम शैलेन्द्र, दिल्ली के हैं और SC वर्ग से चयनित होकर 235वीं रैंक प्राप्त की है। छठे अधिकारी विवेक यादव, हरियाणा से हैं, OBC वर्ग से 272वीं रैंक लेकर आए हैं। इनके आने के बाद हरियाणा प्रशासनिक ढांचे को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author1