तेल और सोने की कीमतों में उछाल, अमेरिका-ईरान जंग की आंच से बाजार ध्वस्त, सेंसेक्स में हाहाकार
अमेरिका-ईरान तनाव के चलते सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, कच्चा तेल 79 डॉलर पहुंचा और सोना 1.67 लाख पर पहुंच गया। डिफेंस शेयरों में तेजी दिखी।
■ 1000 अंक टूटा सेंसेक्स, 80,000 पर फिसला
■ कच्चा तेल 10% उछला, 79 डॉलर प्रति बैरल
■ सोना 5 हजार चढ़ा, 1.67 लाख के पार
पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा। सोमवार को सेंसेक्स 1,000 अंकों से ज्यादा लुढ़ककर 80,000 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी करीब 300 अंक टूटकर 24,900 के आसपास कारोबार करता दिखा।
अमेरिका-ईरान टकराव की आशंका और युद्ध जैसे हालात ने निवेशकों में घबराहट फैला दी है। जानकारों का कहना है कि जंग की स्थिति में महंगाई और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का खतरा रहता है, जिससे कंपनियों के मुनाफे पर दबाव पड़ सकता है। इसी डर से निवेशक शेयर बेचकर सुरक्षित विकल्पों—जैसे सोना और चांदी—की ओर रुख कर रहे हैं।
कच्चा तेल 79 डॉलर पर
ब्रेंट क्रूड 10% उछलकर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अगर तनाव और बढ़ा तो कीमतें 120 डॉलर तक जा सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर पड़ सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹100 और डीजल ₹92 प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
सोना-चांदी में तूफानी तेजी
Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर सोना 5,000 रुपए उछलकर 1.67 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 8,000 रुपए चढ़कर 2.91 लाख प्रति किलो हो गई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि हालात बिगड़े तो सोना 1.90 लाख और चांदी 3.5 लाख तक जा सकती है।
एशियाई बाजार भी दबाव में
जापान का Nikkei 225 1.53% गिरा।
हॉन्गकॉन्ग का Hang Seng Index 1.60% टूटा।
चीन का Shanghai Composite Index मामूली बढ़त में रहा।
अमेरिकी बाजार मिला-जुला
Dow Jones Industrial Average 17 अंक गिरा।
Nasdaq Composite 0.92% टूटा।
S&P 500 0.43% फिसला।
डिफेंस शेयर चमके
तनाव के बीच डिफेंस सेक्टर में तेजी दिखी।
Paras Defence and Space Technologies और ideaForge Technology के शेयरों में 10% से ज्यादा उछाल आया।
Bharat Dynamics Limited और Data Patterns में भी 3-4% की तेजी रही।
गोल्ड-सिल्वर ETF में पैसा
Tata Asset Management और ICICI Prudential Mutual Fund के गोल्ड-सिल्वर ETF में 5-7% तक उछाल दर्ज किया गया।
Akhil Mahajan