₹60 करोड़ में उदयपुर आई सुपरस्टार जेनिफर लोपेज; रॉयल वेडिंग में स्टेज पर मचा बवाल, मेहमानों ने पहली बार भारत में देखा ऐसा हॉलीवुड ग्लैमर, ट्रम्प जूनियर भी ढोल-नगाड़ों संग एंट्री मारते दिखे

उदयपुर की रॉयल वेडिंग में जेनिफर लोपेज की 60 करोड़ की परफॉर्मेंस, ट्रम्प जूनियर की मौजूदगी और जग मंदिर में हुई शाही रस्मों ने शादी को ग्लोबल लेवल पर चर्चा का विषय बनाया।

₹60 करोड़ में उदयपुर आई सुपरस्टार जेनिफर लोपेज; रॉयल वेडिंग में स्टेज पर मचा बवाल, मेहमानों ने पहली बार भारत में देखा ऐसा हॉलीवुड ग्लैमर, ट्रम्प जूनियर भी ढोल-नगाड़ों संग एंट्री मारते दिखे
  •  उदयपुर में 3 दिन तक चली करोड़ों की रॉयल वेडिंग में इंटरनेशनल स्टार जेनिफर लोपेज का धुआंधार शो
  •  रिसेप्शन में डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे, मेहमानों के साथ की लाइव इंटरैक्शन
  •  जग मंदिर पैलेस में हुई शाही शादी में हाथी पर निकली बारात, नावों में हुई वीआईपी मेहमानों की एंट्री


उदयपुर में पिछले तीन दिनों से रॉयल वेडिंग का ऐसा जादू चला कि झीलों की नगरी पूरी तरह इंटरनेशनल ग्लैमर में डूब गई। अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शादी ने शाही ठाट, विदेशी मेहमान और बॉलीवुड तड़क–भड़क के साथ इतिहास रच दिया। तीन दिन तक चले फंक्शन के बाद रविवार रात सिटी पैलेस में भव्य रिसेप्शन हुआ।

उदयपुर में हुए रॉयल वेडिंग में हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने कई गानों पर परफॉर्म किया।

वेडिंग का सबसे बड़ा आकर्षण बनीं हॉलीवुड पॉप स्टार जेनिफर लोपेज, जिन्होंने अपने सुपरहिट चार्टबस्टर गानों पर स्टेज पर आग लगा दी। उनके कुछ मिनट की परफॉर्मेंस की फीस तकरीबन 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पार्टी में मौजूद गेस्ट भी उनके साथ झूम उठे। लोपेज ने शनिवार को सिटी पैलेस में रिहर्सल भी की थी।

शादी की रस्मों के बाद रात में हुई आफ्टर पार्टी में स्टेज पर एक साथ वेडिंग कपल और हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज।

शादी में गेस्ट लिस्ट भी किसी इंटरनेशनल अवॉर्ड शो से कम नहीं रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे ट्रम्प जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड बेटीना एंडरसन के साथ शामिल हुए। उन्होंने व्हाइट जोधपुरी पहनकर राजस्थानी लुक में एंट्री की। शनिवार को मेहंदी सेरेमनी में भी ट्रम्प जूनियर देसी आउटफिट में नजर आए और खूब फोटो क्लिक करवाईं।

रविवार दोपहर जग मंदिर पैलेस में दक्षिण भारतीय हिंदू परंपराओं के अनुसार फेरे हुए। दूल्हा–दुल्हन ने दोपहर 12 बजे एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। जग मंदिर तक मेहमानों को लेक पैलेस और लीला होटल से नावों के जरिए लाया गया। दूल्हे की बारात बिल्कुल फिल्मी अंदाज में निकली, जिसमें वह जयपुर से बुलाए गए खास हाथी ‘बाबू’ पर बैठकर नाचते हुए पहुंचे। उनके दोस्तों और परिवार वालों ने ढोल–डीजे पर जमकर ठुमके लगाए।

21 से 23 नवंबर तक चले वेडिंग प्रोग्राम में अमेरिका, ब्राजील और कई अन्य देशों से खास मेहमान पहुंचे। वहीं बॉलीवुड नाइट में माधुरी दीक्षित समेत कई कलाकारों ने दमदार परफॉर्मेंस दी।

जग मंदिर पैलेस में शनिवार हुई बिजनेसमैन की बेटी नेत्रा मंडेना की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई। सुबह 12 बजे फेरों के बाद वरमाला की रस्म हुई।

उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में हुई यह रॉयल वेडिंग न सिर्फ भारतवंशी अमेरिकी बिजनेसमैन की शान का प्रतीक बनी, बल्कि दुनिया को एक बार फिर दिखा गई कि भारत की शादियां ग्लोबल लेवल पर सबसे भव्य क्यों मानी जाती हैं।

आज रॉयल वेडिंग में इंटरनेशनल स्टार जेनिफर लोपेज भी परफॉर्मेंस देंगी। उन्होंने शनिवार को सिटी पैलेस रिहर्सल की।

उदयपुर में बीते तीन दिनों तक ऐसी रॉयल वेडिंग की चमक बिखरी कि शहर मानो इंटरनेशनल फेस्टिवल का ग्लोबल सेंटर बन गया। अमेरिकन अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी वामसी गडिराजू से 23 नवंबर को हुई, लेकिन इससे पहले 21 नवंबर से शुरू हुए प्री-वेडिंग इवेंट्स ने पूरे राजस्थान को ग्लैमर की रोशनी से भर दिया। तीन दिनों तक लगातार संगीत, डांस, विदेशी मेहमानों का आना-जाना, करोड़ों के सेटअप और दिग्गज स्टार्स की परफॉर्मेंस ने उदयपुर को एक सपनों की नगरी में बदल दिया।

बारात में दूल्हे के दोस्तों व परिवार ने ढोल व डीजे पर जमकर डांस किया। इस शादी में अमेरिका, ब्राजील सहित कई देशों से गेस्ट पहुंचे हैं।

इस शाही आयोजन की सबसे बड़ी आकर्षण बनी हॉलीवुड पॉप आइकन जेनिफर लोपेज, जिनकी परफॉर्मेंस ने जनाना महल को रात भर थिरकने पर मजबूर कर दिया। बताया जा रहा है कि इंडिया में उनकी एक परफॉर्मेंस की कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये पहुंचती है। हालांकि इस शादी में उन्होंने कितनी फीस ली, इस पर आयोजकों ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन जिस लेवल का सेटअप, साउंड, लाइटिंग और सिक्योरिटी रखी गई, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका शो इस शादी की सबसे कॉस्टली हाईलाइट था। लोपेज ने अपने सुपरहिट चार्टबस्टर सॉन्ग पर परफॉर्म किया और मेहमान भी उनके साथ डांस फ्लोर पर उतर आए।

उदयपुर की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को माधुरी दीक्षित ने कई राजस्थानी सॉन्ग पर परफॉर्म किया।

रिसेप्शन में खास तौर पर सबकी नजरें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर पर टिकी रहीं। व्हाइट जोधपुरी सूट में उनका देसी लुक मेहमानों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। उनके साथ गर्लफ्रेंड बेटीना एंडरसन भी थीं, जो पूरे फंक्शन के दौरान भारतीय परंपरागत ज्वेलरी और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं। दोनों ने दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं भी दीं और शादी के बाद सिटी पैलेस में आयोजित रिसेप्शन में करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक रुके।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी बॉलीवुड नाइट में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उन्हें साथ कई गेस्ट ने भी डांस किया।

इस वेडिंग में साउथ सुपरस्टार रामचरण की मौजूदगी ने भी ग्लैमर और बढ़ा दिया। वे पारंपरिक सिल्क कुर्ता-पायजामा में पहुंचे और मेहमानों से खास बातचीत की। मेहंदी नाइट में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने स्टेज पर परफॉर्म कर महफिल लूट ली। उनके साथ कई बॉलीवुड परफॉर्मर्स ने भी रात को रंगीन बना दिया।

रॉयल वेडिंग में रात करीब 9 बजे से 11:30 बजे माणक चौक में डांस और सर्कस की परफॉर्मेंस हुई। इसके बाद होटल लेक पैलेस में आफ्टर पार्टी हुई।

शादी की सबसे अनोखी झलक रही दूल्हे वामसी की बारात, जो जयपुर से विशेष रूप से बुलाए गए हाथी 'बाबू' पर निकली। दूल्हे ने हाथी पर बैठकर डांस किया और बारातियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खूब धमाल मचाया। यह नजारा देखते ही बनता था जब विदेशी गेस्ट राजस्थानी धुनों पर थिरकते दिखे।

सिटी पैलेस में हुए फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर डांस किया। दोनों ने बॉलीवुड सॉन्ग पर परफॉर्म किया।

शादी की रस्में जग मंदिर पैलेस में दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक दक्षिण भारतीय हिंदू परंपराओं के अनुसार हुईं। वरमाला की रस्म के दौरान रंग-बिरंगे फूलों की बारिश ने माहौल को और स्वप्निल बना दिया। होटल लीला और लेक पैलेस से वीआईपी मेहमानों को नावों के जरिए जग मंदिर लाया गया। झील पिछोला के बीचों-बीच स्थित जग मंदिर की खूबसूरती ने इस रॉयल वेडिंग को और अधिक भव्य बना दिया।

सूत्र बताते हैं कि शादी के सभी कार्यक्रमों में अमेरिका, ब्राजील, दुबई, यूके और कई यूरोपीय देशों से बड़े कारोबारी, राजनीतिक परिवार और हाई-प्रोफाइल मेहमान पहुंचे। सुरक्षा के लिए प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर विशेष व्यवस्था की, जिसमें सीक्रेट रूट, प्रोटोकॉल एंट्री और हाई-टेक मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल थे।

उदयपुर की इस रॉयल वेडिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दुनिया भर के सुपर-रिच परिवार भारतीय परंपरा, शाही लोकेशन और राजस्थानी आत्मीयता के दीवाने हैं। तीन दिनों तक शहर होटल बुकिंग, नाव राइड, पैलेस डेकोरेशन, फूड मेन्यू और कल्चर शो के साथ मिनी इंटरनेशनल डेस्टिनेशन बन गया।