लाश पड़े छह दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार मौन बनी बैठी है-दलित परिवार खतरे में-कुलदीप शर्मा
सोनीपत में कांग्रेस ने वाई पूरन कुमार आत्महत्या और वोट चोरी मामले पर रोष मार्च निकाला। पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने दलित परिवार की सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
-
सोनीपत में कांग्रेस ने वाई पूरन कुमार आत्महत्या और वोट चोरी मामले को लेकर रोष मार्च निकाला
-
पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि दलित परिवार खतरे में हैं और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए
-
कांग्रेस ने बीजेपी पर वोट फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए सरकार पर हमलावर
सोनीपत में एडीजीपी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या और वोट चोरी मामले को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर हो रही है। आज सोनीपत के गन्नौर में कांग्रेस नेता पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा और जिला अध्यक्ष कमल दिवान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकाला।
पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि आज दलित परिवार खतरे में हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने किन हालातों में आत्महत्या की, इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज उनकी लाश को छह दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार मौन बनी बैठी है।
कुलदीप शर्मा ने वोट चोरी मामले पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करके सरकार में आई है। हर विधानसभा में लाखों फर्जी वोट बने हुए हैं और उसकी भी जांच होनी चाहिए।
पूर्व स्पीकर ने मीडिया से सवाल करते हुए कहा कि मीडिया केवल उनकी कमियों को दिखाता है, जबकि बीजेपी के अंदर गुटबाजी और विवाद को नजरअंदाज किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के नेताओं अनिल विज और राव इंद्रजीत ने सार्वजनिक तौर पर कह दिया है कि पार्टी को अपनी चिंता करनी चाहिए।
कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रभारी के बयान को तारोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। यह यात्रा पहले से तय थी और संगठन तैयार नहीं होने तक इसे स्थगित रखा गया।
विधायकों और संगठन के मामलों का निर्णय अध्यक्ष के पास है।
समाज और विपक्ष के दबाव के कारण अब सरकार पर कार्रवाई करने का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
Author1