सेवा पखवाड़ा के तहत सोनीपत सेक्टर-27 थाना में ब्लड डोनेशन कैंप, पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

सोनीपत सेक्टर-27 थाना में सेवा पखवाड़ा के तहत ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित, पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, थाना प्रभारी सवित कुमार ने पहली बार रक्तदान किया

सेवा पखवाड़ा के तहत सोनीपत सेक्टर-27 थाना में ब्लड डोनेशन कैंप, पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

सोनीपत सेक्टर-27 थाना में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित
पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
थाना प्रभारी सवित कुमार ने पहली बार रक्तदान किया


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आज सोनीपत के सेक्टर-27 थाना परिसर में एक विशेष ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी रक्तदान कर समाज सेवा में अपनी भागीदारी निभाई।

कैंप का उद्देश्य समाज में रक्तदान जैसे महादान के महत्व को उजागर करना और ज़रूरतमंदों के लिए जीवनदान सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में पहुंचे एसीपी राजदीप मोर ने रक्तदाताओं की हौसला-अफ़जाई करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य है, क्योंकि इससे किसी अजनबी की जान बचाई जा सकती है।

 उन्होंने पुलिसकर्मियों की सामाजिक भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि "पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर अच्छे कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है

।" कैंप में मौजूद टीम ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र और आभार स्वरूप सम्मानित भी किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि यह किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सबसे सरल और महान तरीका है। सेवा पखवाड़ा के दौरान सोनीपत में जगह-जगह ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण को बढ़ावा देना है।