सोनम वांगचुक ने तोड़ी चुप्पी, अनशन खत्म करने की बताई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उन्होंने सरकार से कोई समझौता नहीं किया। जंतर-मंतर पर कार्रवाई की आशंका के चलते अनशन समाप्त करने का फैसला लिया।
- सोनम वांगचुक ने कहा, सरकार से कोई समझौता नहीं किया
- जंतर-मंतर पर कार्रवाई की आशंका के चलते समाप्त किया अनशन
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर भी रखी अपनी बात
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में अपना अनशन समाप्त करने को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों का शुक्रवार को विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने एक लंबा वीडियो संदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि उनका सरकार के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं हुआ है।
वांगचुक ने कहा कि उन्होंने अपना अनशन इसलिए समाप्त किया क्योंकि उन्हें आशंका थी कि जंतर-मंतर पर मौजूद छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। उनका कहना था कि वे नहीं चाहते थे कि उनके आंदोलन की वजह से युवाओं को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर जोर नहीं दिया। उनके मुताबिक, जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन और देशभर में युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बीच उन्हें लगा कि इस मुद्दे पर परिस्थितियां पहले ही काफी स्पष्ट हो चुकी हैं।
वीडियो संदेश में वांगचुक ने दोहराया कि उनका आंदोलन अपने मूल उद्देश्य और जनहित के मुद्दों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अनशन समाप्त करने का फैसला केवल आंदोलनकारियों और छात्रों की सुरक्षा तथा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
pooja