"यहां का जोश वाकई गजब है": CBSE OSM की खामियां उजागर करने वाले निसर्ग अधिकारी CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल
CBSE OSM पोर्टल की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले 19 वर्षीय साइबर रिसर्चर निसर्ग अधिकारी दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में पहुंचे और छात्रों का समर्थन किया।
➤ 19 वर्षीय साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर निसर्ग अधिकारी जंतर-मंतर पर CJP आंदोलन में शामिल हुए
➤ CBSE के OSM पोर्टल की सुरक्षा खामियां उजागर कर देशभर में बटोरी थी सुर्खियां
➤ बोले- यहां का माहौल और छात्रों का जोश वाकई अलग है
नई दिल्ली। CBSE के On-Screen Marking (OSM) पोर्टल में सुरक्षा खामियों का खुलासा कर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए 19 वर्षीय साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर निसर्ग अधिकारी शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन में पहुंचे। NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर चल रहे इस प्रदर्शन में उनकी मौजूदगी ने छात्रों और प्रदर्शनकारियों का उत्साह बढ़ाया।
जंतर-मंतर पहुंचने के बाद निसर्ग अधिकारी ने कहा कि यहां का माहौल और ऊर्जा वाकई अलग है। उन्होंने छात्रों के जोश और आंदोलन में भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है। उनके बयान के बाद आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई।
at the stage @ jantar mantar right now. met @abhijeet_dipke & @anishgawande – the energy here is truly crazy. pic.twitter.com/ZzlSTmWf5Z — nisarga (@ni5arga) July 24, 2026
निसर्ग अधिकारी इसी वर्ष उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने CBSE के OSM पोर्टल में मौजूद सुरक्षा खामियों की जानकारी जिम्मेदारी के साथ संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई थी। इस खुलासे के बाद साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उनके कार्य की काफी सराहना हुई और उन्हें IIT कानपुर के C3iHub से भी जुड़ने का अवसर मिला।
उधर, CJP का प्रदर्शन लगातार NEET पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में सुधार और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जारी है। आंदोलन को कई छात्र संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों से समर्थन भी मिल रहा है।
Akhil Mahajan