HSSC ने जारी किया PRT का फाइनल रिजल्ट, 1456 अभ्यर्थी चयनित; जनरल कटऑफ 75.05

HSSC ने PRT मेवात कैडर का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 1456 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जनरल कटऑफ 75.05 रही, जबकि 40 अभ्यर्थियों का परिणाम कोर्ट केस के कारण सीलबंद रखा गया है।

HSSC ने जारी किया PRT का फाइनल रिजल्ट, 1456 अभ्यर्थी चयनित; जनरल कटऑफ 75.05

➤ HSSC ने PRT मेवात कैडर का अंतिम परिणाम घोषित किया
➤ 1456 चयनित अभ्यर्थियों की रोल नंबर वाइज फाइनल सूची जारी
➤ जनरल कटऑफ 75.05, 40 अभ्यर्थियों का रिजल्ट सीलबंद रखा गया


पंचकूला। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने प्राथमिक शिक्षक (PRT) मेवात कैडर के पदों के लिए विज्ञापन संख्या 05/2024 (कैटेगरी-01) का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया है। आयोग ने भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1456 चयनित अभ्यर्थियों की रोल नंबर वाइज और श्रेणीवार अंतिम चयन सूची प्रकाशित की है। इसके साथ ही विभिन्न वर्गों की फाइनल कटऑफ भी जारी कर दी गई है।

आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार अनारक्षित (UR) वर्ग का अंतिम चयनित अभ्यर्थी 75.05 अंक पर चयनित हुआ है। वहीं EWS वर्ग की कटऑफ 70.30, BCA की 69.35, BCB की 70.30 तथा SC वर्ग की कटऑफ 68.40 अंक निर्धारित की गई है।

40 अभ्यर्थियों का रिजल्ट सीलबंद

HSSC ने स्पष्ट किया है कि 40 अभ्यर्थियों के परिणाम लंबित न्यायिक मामलों के कारण Sealed Cover में रखे गए हैं। इन अभ्यर्थियों का परिणाम संबंधित न्यायालय के अंतिम निर्णय के बाद ही सार्वजनिक किया जाएगा।

 कोर्ट के फैसले के अधीन रहेगा परिणाम

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरा परिणाम संबंधित न्यायालयों में लंबित मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। यदि भर्ती प्रक्रिया या परिणाम में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा अनजानी त्रुटि सामने आती है तो आयोग आवश्यकता अनुसार उसमें संशोधन कर सकेगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपना परिणाम और चयन सूची आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूची में रोल नंबर के आधार पर जांचें।