पत्नी ने ब्वायफ्रेंड के साथ मिलकर पति की बेरहमी से की ह*त्या, श*व झाड़ियों में फेंका
सोलन में नेपाली मूल के व्यक्ति की कथित तौर पर पत्नी और उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। शव झाड़ियों में मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
- सोलन में नेपाली मूल के व्यक्ति की कथित तौर पर पत्नी और उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या की
- हत्या के बाद शव को घर से 500 मीटर दूर झाड़ियों में फेंकने का आरोप
- दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कसौली विधानसभा क्षेत्र की बोहली पंचायत के जोहड़ पटियाला गांव में नेपाली मूल के एक व्यक्ति की कथित तौर पर उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार रात मृतक के घर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद बढ़ने पर महिला और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस जांच के मुताबिक वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने की कोशिश की। आरोप है कि दोनों ने मृतक के शव को घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में ले जाकर फेंक दिया, ताकि हत्या का मामला छिपाया जा सके।
रविवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमएमयू अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है, जिसे साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया गया है।
सोलन के पुलिस अधीक्षक टी.एस.डी. वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
pooja