भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुछाल की शादी कैंसिल, जानें वजह

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुछाल की शादी कैंसिल। अफवाहों के बीच स्मृति बोलीं- मामला यहीं खत्म करना चाहती हूं। नई तारीख को लेकर भी संशय।

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुछाल की शादी कैंसिल,  जानें वजह
  • भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुछाल की शादी कैंसिल
  • सोशल मीडिया अफवाहों के बीच स्मृति बोलीं- मामला यहीं खत्म करना चाहती हूं
  • हार्ट अटैक के बाद शादी पोस्टपोन हुई थी, अब दोनों अलग हुए

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और बॉलीवुड सिंगर- कंपोजर पलाश मुछाल की शादी रद्द हो गई है। दोनों की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, जिसके लिए हल्दी से लेकर संगीत तक सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं। बारात की तैयारियां भी अंतिम दौर में थीं। इसी बीच स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई थी।

शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं। दावा किया गया कि पलाश ने स्मृति के साथ धोखा किया है और उनका नाम शादी की कोरियोग्राफर से जोड़ा गया। विवाद बढ़ने पर स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी तस्वीरें हटा दीं। इसके बाद स्थिति और चर्चा में आ गई।

स्मृति मंधाना ने बयान जारी करते हुए लिखा कि वह इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हैं और अब आगे बढ़ने का समय है। उन्होंने अफवाहों पर टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया।

वहीं, पलाश मुछाल 1 दिसंबर को वृंदावन के केलीकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने ‘राधा-राधा’ का जाप किया। इससे पहले उन्हें एयरपोर्ट पर ऑल-ब्लैक लुक में देखा गया था।

बीच में यह खबर सामने आई कि शादी की नई तारीख 7 दिसंबर तय की गई है और यह एक निजी समारोह होगा। लेकिन स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है और शादी फिलहाल पोस्टपोन है।

अब दोनों के रिश्ते के भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन शादी कैंसिल होने के बाद अफवाहों और चर्चाओं का दौर जारी है।