चांदी ₹2.48 लाख के ऑल टाइम हाई पर पहुंची, सोने के दाम भी चढ़े

चांदी ₹4,850 की तेजी के साथ ₹2.48 लाख प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। सोना भी ₹15 बढ़कर ₹1.36 लाख हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार दोनों धातुओं में आगे भी तेजी संभव है।

चांदी ₹2.48 लाख के ऑल टाइम हाई पर पहुंची, सोने के दाम भी चढ़े

➤ चांदी ₹4,850 उछलकर ₹2.48 लाख प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर
➤ सोना ₹15 बढ़कर ₹1.36 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ
➤ 2025 में चांदी 167% और सोना 75% महंगा



नई दिल्ली। चांदी के दाम आज यानी 7 जनवरी को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी ₹4,850 की तेज बढ़त के साथ ₹2,48,000 प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले एक दिन पहले चांदी का भाव ₹2,43,150 प्रति किलो था।

वहीं सोने के दाम में मामूली तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना आज ₹15 बढ़कर ₹1,36,615 प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले इसका भाव ₹1,36,660 था। गौरतलब है कि 29 दिसंबर 2025 को सोना ₹1,38,161 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था।

बीते साल यानी 2025 में सोने की कीमत में रिकॉर्ड उछाल आया। 31 दिसंबर 2024 को सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो 31 दिसंबर 2025 तक ₹1,33,195 पहुंच गया। इस तरह सोना सालभर में ₹57,033 यानी करीब 75% महंगा हुआ।

इसी तरह चांदी के दाम में भी जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी ₹86,017 थी, जो 31 दिसंबर 2025 तक ₹2,30,420 प्रति किलो हो गई। इस दौरान चांदी ₹1,44,403 यानी करीब 167% महंगी हुई।

विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर में कमजोरी, वैश्विक तनाव, और केंद्रीय बैंकों की भारी खरीदारी से सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। वहीं सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों में बढ़ती मांग के कारण चांदी अब केवल आभूषण नहीं, बल्कि अहम औद्योगिक धातु बन चुकी है।

जानकारों का कहना है कि चांदी की मांग में फिलहाल कोई कमजोरी नहीं दिख रही। आने वाले महीनों में चांदी ₹2.75 लाख प्रति किलो तक जा सकती है। वहीं सोने के दाम भी साल के अंत तक ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जा सकते हैं।