सासाराम में मैरिज हॉल पर छापा, 140 लोग हिरासत में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप

सासाराम में मैरिज हॉल पर पुलिस ने छापा मारकर 140 लोगों को हिरासत में लिया, संदिग्ध गतिविधियों की जांच जारी, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

सासाराम में मैरिज हॉल पर छापा, 140 लोग हिरासत में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप

सासाराम में मैरिज हॉल पर पुलिस की बड़ी रेड
करीब 140 युवक-युवतियां हिरासत में, पूछताछ जारी
लंबे समय से चल रही गतिविधियों पर प्रशासन की कार्रवाई


बिहार के सासाराम (रोहतास) में शुक्रवार शाम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मैरिज हॉल में छापा मारा, जहां से करीब 140 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। प्रशासन को यहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर यह रेड की गई।

जानकारी के अनुसार, SDM के नेतृत्व में टीम ने मालियाबाग स्थित प्रकाश मैरिज हॉल में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पूरे हॉल को चारों ओर से घेर लिया गया और सभी गेट बंद कर दिए गए, ताकि कोई भी व्यक्ति मौके से फरार न हो सके। रेड करीब एक घंटे तक चली, जिसके दौरान हॉल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

छापेमारी के दौरान कई लोग कमरों से बाहर निकलकर भागने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण कोई सफल नहीं हो सका। मौके पर 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे, जिन्होंने सभी को नियंत्रित कर लिया।कमरों के अंदर इस तरह से बेड रखे गए थे।

पुलिस के मुताबिक, हॉल के अंदर कई कमरों में बेड लगे हुए थे और कथित तौर पर आपत्तिजनक गतिविधियों के संकेत मिले हैं। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

इस कार्रवाई में पकड़े गए सभी 140 लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये सभी लोग कहां के रहने वाले हैं और इस पूरे नेटवर्क में किन-किन लोगों की भूमिका रही है।

इसके अलावा, अमरा तालाब क्षेत्र से भी दो युवकों और कुछ युवतियों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। पूरे इलाके में छापेमारी के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।