स्पा सेंटर में चल रहा था गंदा खेल,3 महिलाएं और मैनेजर गिरफ्तार, ग्राहक भी पकड़ा गया

रेवाड़ी के बावल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 महिलाएं और मैनेजर गिरफ्तार, फरार मालिक की तलाश में पुलिस।

स्पा सेंटर में चल रहा था गंदा खेल,3 महिलाएं और मैनेजर गिरफ्तार, ग्राहक भी पकड़ा गया

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा
3 महिलाएं और मैनेजर गिरफ्तार, ग्राहक भी पकड़ा गया
फरार मालिक समेत 2 आरोपियों की तलाश तेज


रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक ग्राहक के साथ संदिग्ध अवस्था में एक महिला को गिरफ्तार किया। इसके अलावा मौके से दो अन्य महिलाओं और एक मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया है।

स्पा सेंटर से महिलाओं को ले जाती पुलिस।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सेक्टर-5 स्थित ‘ए न्यू टाइम स्पा’ पर की गई। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इस स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आरोप है कि यहां मैनेजर द्वारा 3 हजार रुपए में डील तय की जाती थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मॉडल टाउन थाना पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने पहले एक फर्जी ग्राहक को स्पा सेंटर भेजा। जैसे ही डील फाइनल हुई, टीम ने तुरंत छापा मार दिया और मौके से महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने कुल 3 महिलाओं और एक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है।

वहीं, पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। स्पा सेंटर का मालिक बंटी और एक अन्य मैनेजर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में इस तरह के अनैतिक धंधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।