पलक-इब्राहिम की डेटिंग पर पहली बार बोले पिता राजा चौधरी

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की डेटिंग अफवाहों पर पहली बार पिता राजा चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बेटी की निजी जिंदगी और अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

पलक-इब्राहिम की डेटिंग पर पहली बार बोले पिता राजा चौधरी

क तिवारी की डेटिंग अफवाहों पर पहली बार बोले पिता राजा चौधरी

कहा- बेटी की जिंदगी में मेरी जरूरत नहीं, जरूरत पड़ी तो हमेशा साथ हूं

पूर्व पत्नी श्वेता तिवारी और बेटी से दूरी पर भी खुलकर रखी अपनी बात


मुंबई। अभिनेत्री पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की डेटिंग की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अब इस पूरे मामले पर पहली बार पलक के पिता और अभिनेता राजा चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में राजा चौधरी से पूछा गया कि क्या उन्हें अपनी बेटी की सफलता और सलमान खान के साथ काम करने पर गर्व है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि पलक कहां रहती हैं, क्या कर रही हैं, किसके साथ काम कर रही हैं या किसके साथ हैं।

राजा चौधरी ने कहा, "मैं जानना भी नहीं चाहता, जब तक वह खुद आकर मुझे न बताए कि डैड ऐसा हो रहा है। अगर उसे कभी मेरी जरूरत पड़ी तो मैं उसके लिए 24 घंटे मौजूद हूं। लेकिन उसकी जिंदगी में मेरी बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।"

उन्होंने यह भी साफ किया कि वह बेटी के निजी जीवन में दखल नहीं देना चाहते। उनका कहना था कि अगर पलक कभी खुद उनसे किसी बात को साझा करना चाहेंगी, तभी वह उस पर बात करेंगे।

गौरतलब है कि पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को कई बार एक साथ देखा गया है। इसके बाद से दोनों की डेटिंग को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि दोनों कलाकारों ने अब तक इन अटकलों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

राजा चौधरी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पलक तिवारी अपने करियर पर लगातार फोकस कर रही हैं और उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में बनी हुई है।