आज का राशिफल: सावन के पहले दिन बनेगा आयुष्मान और गजकेसरी योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
30 जुलाई 2026 का आज का राशिफल पढ़ें। सावन के पहले दिन आयुष्मान और गजकेसरी योग का शुभ संयोग बन रहा है। जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।
सावन के पहले दिन आयुष्मान और गजकेसरी योग का दुर्लभ संयोग बनेगा
कर्क, धनु समेत कई राशियों के लिए नौकरी, व्यापार और धन लाभ के प्रबल योग
मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों को सतर्क रहने की सलाह
30 जुलाई 2026 यानी गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद विशेष माना जा रहा है। इस दिन से पवित्र सावन माह का शुभारंभ हो रहा है। भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना सबसे शुभ माना जाता है। इस बार सावन के पहले दिन कई शुभ राजयोग बनने से कई राशियों के लिए दिन बेहद लाभकारी रहने वाला है।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि का संयोग रहेगा। चंद्रमा पूरे दिन मकर राशि में गोचर करेंगे। वहीं आयुष्मान योग, गजकेसरी योग, वाशि योग, सुनफा योग और आनन्दादि योग का शुभ संयोग बनेगा। इसके अलावा मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को भद्र योग का भी विशेष लाभ मिलेगा।
30 जुलाई 2026 का पंचांग
तिथि: श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा रात्रि 9:31 बजे तक, इसके बाद द्वितीया।
नक्षत्र: श्रवण शाम 5:43 बजे तक, इसके बाद धनिष्ठा।
चंद्र राशि: मकर।
शुभ योग: आयुष्मान, गजकेसरी, वाशि, सुनफा, आनंदादि एवं भद्र योग।
शुभ चौघड़िया: सुबह 7:00 से 8:00 बजे तक एवं शाम 5:00 से 6:00 बजे तक।
राहुकाल: दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक।
शुभ दिशा: दक्षिण।
मेष राशि
नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण लाभदायक रहेगा। बिजनेस विस्तार की योजना सफल हो सकती है। यात्रा से नए आर्थिक अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग: बैंगनी। लकी नंबर: 1।
वृषभ राशि
आयुष्मान योग के प्रभाव से पैतृक व्यवसाय में नए कार्य की शुरुआत के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर विवाद से बचें।
शुभ रंग: सफेद। लकी नंबर: 3।
मिथुन राशि
व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। सरकारी नौकरी करने वालों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार में तनाव संभव है।
शुभ रंग: सिल्वर। लकी नंबर: 5।
कर्क राशि
व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। पुराने कर्ज उतर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति और विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी। लकी नंबर: 7।
सिंह राशि
आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। बैंक लोन से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। करियर में सकारात्मक बदलाव संभव हैं।
शुभ रंग: हरा। लकी नंबर: 1।
कन्या राशि
नई व्यवसायिक योजनाएं सफल रहेंगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभ दिला सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला। लकी नंबर: 4।
तुला राशि
पारिवारिक और संपत्ति से जुड़े मामलों में विवाद की आशंका है। कार्यस्थल पर दस्तावेजों को संभालकर रखें। मानसिक तनाव से बचें।
शुभ रंग: गोल्डन। लकी नंबर: 3।
वृश्चिक राशि
रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। नौकरी बदलने की कोशिश सफल हो सकती है। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग: क्रीम। लकी नंबर: 6।
धनु राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैतृक संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: लाल। लकी नंबर: 2।
मकर राशि
आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी। लकी नंबर: 7।
कुंभ राशि
अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। कर्ज लेने से बचें। कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: नेवी ब्लू। लकी नंबर: 3।
मीन राशि
आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। नौकरी बदलने की योजना आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार और सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
शुभ रंग: भूरा। लकी नंबर: 1।
pooja