क्या राघव-निहारिका कर रहे हैं डेट? "तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता"
राघव जुयाल और निहारिका एनएम की सोशल मीडिया तस्वीरों के बाद डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि दोनों ने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
- राघव जुयाल और निहारिका एनएम की साथ में शेयर की गई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर डेटिंग की चर्चाएं तेज कर दीं
- दोनों ने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की, फैंस इसे फिल्म के प्रमोशन से भी जोड़ रहे हैं
- राघव और निहारिका जल्द ही फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में पहली बार साथ नजर आएंगे
अभिनेता और डांसर राघव जुयाल तथा मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर निहारिका एनएम इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनकी शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। इन तस्वीरों के बाद दोनों की डेटिंग को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
राघव द्वारा साझा की गई तस्वीरों में एक फोटो में वह निहारिका को पीछे से गले लगाते हुए मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों अलग अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में राघव ने कोई शब्द नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ दिल और स्टार का इमोजी शेयर किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी।
इन तस्वीरों पर शहनाज गिल, रफ्तार और आशीष चंचलानी समेत कई सेलिब्रिटीज ने भी प्रतिक्रिया दी है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है या फिर यह किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
हालांकि, राघव जुयाल और निहारिका एनएम में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि या खंडन नहीं किया है। ऐसे में फिलहाल डेटिंग की खबरें केवल अटकलों तक ही सीमित हैं।
दिलचस्प बात यह है कि दोनों जल्द ही निर्देशक विवेक बी अग्रवाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में कई प्रशंसकों का मानना है कि यह तस्वीरें फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा भी हो सकती हैं।
राघव जुयाल ने डांस से अपने करियर की शुरुआत की थी और अब अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वहीं निहारिका एनएम डिजिटल कंटेंट की दुनिया का बड़ा नाम हैं और हाल ही में उन्होंने फिल्मों में भी कदम रखा है।
pooja