थाने तक पहुंची शराब और नकदी, केस सुलटाने के लिए 16 लाख की मांग, एसीबी को लगी भनक तो तीन पुलिसकर्मी फरार
पानीपत में ACB की कार्रवाई के बाद रिश्वत मामले में तीन पुलिसकर्मी फरार हो गए। केस से नाम हटाने के लिए 16 लाख रुपए की मांग का आरोप है।
- रिश्वत केस में नाम हटाने के लिए पुलिसकर्मियों ने मांगे 16 लाख
- ACB की कार्रवाई के बाद तीन आरोपी पुलिसकर्मी फरार
- शिकायतकर्ता बोला- समझौते के लिए बनाया जा रहा था दबाव
हरियाणा के पानीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एक केस में तीन आरोपियों के नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिसकर्मी जांच के घेरे में आ गए हैं। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जानकारी ACB को दी थी।
शिकायत के अनुसार पुलिसकर्मियों ने केस से नाम हटाने के बदले 16 लाख रुपए की मांग की थी। इसमें से 12 मैकडॉवेल शराब की बोतलें और एक लाख रुपए की नकद राशि थाने तक पहुंचाने की बात सामने आई है।
ACB की कार्रवाई की भनक लगते ही मामले में शामिल बताए जा रहे तीन पुलिसकर्मी फरार हो गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि उस पर लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन उसने रिश्वत देने से इनकार कर दिया और सीधे एसीबी से संपर्क किया।
ACB की टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फरार पुलिसकर्मियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Akhil Mahajan