हरियाणा में नोरा फतेह का डांस, ‘हाय गर्मी’ पर मचा धमाल, देखें वीडियो

गुरुग्राम में रेजिडेंस सोसाइटी की प्री-लॉन्च पार्टी में नोरा फतेही ने शानदार डांस किया। ‘हाय गर्मी’ स्टेप पर मेहमान झूम उठे।

हरियाणा में नोरा फतेह का डांस, ‘हाय गर्मी’ पर मचा धमाल, देखें वीडियो
  • गुरुग्राम के एडॉट होटल में रेजिडेंस सोसाइटी की प्री-लॉन्च पार्टी में नोरा फतेही का धमाकेदार परफॉर्मेंस
  • ‘हाय गर्मी’ स्टेप पर डांस फ्लोर पर झूमे मेहमान, नोरा का नाम लेकर लगे नारे
  • लारा दत्ता, मनोज तिवारी समेत राजनीति और फिल्म जगत की कई हस्तियां रहीं मौजूद


गुरुग्राम में एक रेजिडेंस सोसाइटी की प्री-लॉन्चिंग पार्टी के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने डांस परफॉर्मेंस से माहौल को पूरी तरह संगीतमय कर दिया। यह भव्य आयोजन एडॉट होटल में रखा गया, जहां नोरा की एंट्री के साथ ही पार्टी की रौनक चरम पर पहुंच गई।

नोरा पर फीचर गाने हाय गर्मी के सिग्नेचर स्टेप को एक युवक ने करके दिखाया। इसे देख नोरा फतेही भी हैरान रह गईं।

ग्लैमरस आउटफिट में सजी नोरा फतेही ने बॉलीवुड और इंटरनेशनल ट्रैक्स पर परफॉर्म किया। जैसे ही उनके सुपरहिट गाने ‘हाय गर्मी’ की धुन बजी, डांस फ्लोर पर मौजूद लोग झूम उठे। कई मेहमानों ने उनके सिग्नेचर स्टेप्स को दोहराने की कोशिश की, जिसे देखकर नोरा भी मुस्कुराती नजर आईं।

युवक ने नोरा के सामने उनके गाने पर डांस किया। उसके साथ नोरा भी नाचने को मजबूर हुईं।

इस इवेंट में एम3एम ग्रुप के प्रमुख पंकज बंसल और उनकी पत्नी ऐश्वर्या बंसल भी डांस फ्लोर पर पहुंचे। पार्टी के दौरान मौजूद लोगों ने लगातार वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

नोरा फतेही ने अपने सिग्नेचर स्टेप को स्टेज पर अन्य लोगों द्वारा किए जाने पर इंजॉय किया।

पार्टी में लेबनानी इंटरनेशनल ब्रांड एली साब के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा नेता और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी तथा बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। लारा दत्ता इस पार्टी की होस्ट रहीं।

नोरा के साथ एली साब ग्रुप के प्रतिनिधियों ने भी डांस किया।

बताया गया कि यह पार्टी द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-111 में बन रहे एम3एम एली साब ब्रांडेड रेजिडेंसेज की सफलता के जश्न में रखी गई थी। आयोजकों के अनुसार, प्रोजेक्ट की सभी 300 यूनिट्स निर्माण शुरू होने से पहले ही सोल्ड आउट हो चुकी हैं।