मनीषा यादव बनीं एयरफोर्स फ्लाइंग ऑफिसर , रोहतक की बेटी ने बढ़ाया हरियाणा का मान

रोहतक के आजादगढ़ निवासी मनीषा यादव का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर चयन हुआ है। परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मनीषा यादव बनीं एयरफोर्स फ्लाइंग ऑफिसर , रोहतक की बेटी ने बढ़ाया हरियाणा का मान
  • आजादगढ़ निवासी मनीषा यादव बनीं एयरफोर्स फ्लाइंग ऑफिसर

  • परिवार और गांव में खुशी का माहौल, सभी ने दी शुभकामनाएं

  • दादा का सपना पूरा करने की मनीषा ने कही बात



रोहतक के आजादगढ़ निवासी और मूल रूप से बलम गांव की रहने वाली मनीषा यादव का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। चयन की सूचना मिलते ही परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया।

मनीषा यादव पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर की सुरक्षा में करीब 12 वर्षों से तैनात पीएसओ देवेंद्र यादव की पुत्री हैं। मनीषा के चयन पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर और उनकी पत्नी वीना ग्रोवर ने मनीषा व उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश सेवा में भी अपनी मजबूत भागीदारी निभा रही हैं। यह समाज और देश के लिए गर्व की बात है।

चयन के बाद मनीषा यादव ने बताया कि उनके दादा राव राजेंद्र सिंह ने भी देश सेवा की थी। इसके अलावा छोटे दादा और गांव के पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह भी फौज में रहकर देश सेवा कर चुके हैं। दादा का सपना था कि उनकी पोती भी सेना में जाकर देश की सेवा करे।

मनीषा ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने एयरफोर्स में जाने का निर्णय ले लिया था। इसके बाद उन्होंने पूरी मेहनत और लगन के साथ परीक्षा की तैयारी शुरू की।

मनीषा ने स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि ईमानदारी और कड़ी मेहनत से ही सपने पूरे होते हैं। आज देश में बेटियों को हर क्षेत्र में सम्मान मिल रहा है और अभिभावक भी बेटियों के सपनों को पूरा करने में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

मनीषा के पिता देवेंद्र यादव, मां पिंकी यादव और भाई मनदीप यादव ने कहा कि उन्हें गर्व है कि मनीषा ने सेना में जाने का निर्णय लिया और सफल होकर परिवार व जिले का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि रोहतक और हरियाणा के लिए गर्व की बात है।