करनाल में स्कूल बस में आग, 30 बच्चे सुरक्षित टायर फटने के बाद बस में लगा शॉर्ट सर्किट

हरियाणा के करनाल में सेक्टर-6 स्थित गुरु ब्रह्मानंद चौक के पास एक स्कूल बस में टायर फटने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ से बस में सवार करीब 30 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

करनाल में स्कूल बस में आग, 30 बच्चे सुरक्षित  टायर फटने के बाद बस में लगा शॉर्ट सर्किट

करनाल के घरौंडा में चलती स्कूल बस से अचानक उठने लगा धुआं
टायर फटने के बाद शॉर्ट सर्किट से बस में लगी आग
ड्राइवर ने तुरंत बस रोककर 30 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला


चलती बस से उठने लगा धुआं, मची अफरा-तफरी

हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सेक्टर-6 स्थित गुरु ब्रह्मानंद चौक के पास एक निजी स्कूल की बस से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे बस में बैठे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

बस में करीब 30 बच्चे सवार थे और उन्हें स्कूल से उनके घर छोड़ा जा रहा था। जैसे ही बस से धुआं निकलता दिखाई दिया, ड्राइवर ने तुरंत स्थिति को समझते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया

बस के ड्राइवर सतीश कुमार ने बिना देर किए सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया

बच्चों के उतरते ही बस में आग की लपटें उठने लगीं, लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर ने घबराने के बजाय बस में मौजूद अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल किया और आग को फैलने से पहले ही काबू में कर लिया।

ड्राइवर की इस तत्परता और सूझबूझ की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस का अगला टायर अचानक फट गया था। टायर फटने के कारण बस के सिस्टम में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे पहले धुआं उठा और बाद में आग लग गई।

पुलिस के अनुसार सभी बच्चों को समय रहते बस से बाहर निकाल लिया गया था, इसलिए कोई भी घायल नहीं हुआ।

इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने दूसरी बस की व्यवस्था की, जिसके जरिए बच्चों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया गया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए हड़कंप का माहौल बन गया, हालांकि समय रहते स्थिति नियंत्रण में आ गई।