करनाल में चली गोलियां, बुजुर्ग की मौत; एक गंभीर, जानें वजह

करनाल के मुंडोगढ़ी गांव में जमीनी विवाद में फायरिंग, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, एक घायल, पुलिस जांच में जुटी।

करनाल में चली गोलियां, बुजुर्ग की मौत; एक गंभीर, जानें वजह

■ जमीन विवाद में चली गोलियां, एक की मौत
■ 70 वर्षीय हाजी वाजिद की जान गई, एक घायल
■ गांव में दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच


हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा थाना क्षेत्र के गांव मुंडोगढ़ी में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में 70 वर्षीय हाजी वाजिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साबिर नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

अस्पताल में मृतक के शव को लेकर पहुंचे परिजन।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। परिजन और ग्रामीण घटना से स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अचानक हिंसक हो गया और गोलीबारी तक पहुंच गया सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल का इलाज पुलिस निगरानी में जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग जमीनी विवाद के चलते हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।