जासूसी केस में ज्योति मल्होत्रा की कोर्ट पेशी टली, जाने वजह, अब इसदिन होगी केस की सुनवाई

हिसार में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की कोर्ट में पेशी टल गई। अवकाश पर रहे जज के कारण सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई और अब अगली तारीख 16 सितंबर तय हुई है। उसी दिन संशोधित चार्जशीट सौंपी जाएगी।

जासूसी केस में ज्योति मल्होत्रा की कोर्ट पेशी टली, जाने वजह, अब इसदिन होगी केस की सुनवाई
  • ज्योति मल्होत्रा, पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आज कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर पेश नहीं हुईं।

  • सिविल जज सुनील कुमार के अवकाश पर होने से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई, अगली तारीख 16 सितंबर तय।

  • उसी दिन ज्योति को संशोधित चार्जशीट सौंपी जाएगी, डिफॉल्ट बेल खारिज होने पर अब रिविजन याचिका की तैयारी।


खबर का विस्तार

हिसार में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की बुधवार को सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में पेशी होनी थी। पेशी के दौरान चार्जशीट की प्रति भी सौंपनी थी, लेकिन जज के अवकाश पर होने के कारण ज्योति को व्यक्तिगत तौर पर पेश नहीं किया गया।

इस मामले की सुनवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। अदालत ने सुनवाई को 16 सितंबर तक टाल दिया है। अब उसी दिन ज्योति को संशोधित चार्जशीट दी जाएगी और व्यक्तिगत तौर पर पेश भी किया जाएगा।

ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि अदालत ने उनकी चारों एप्लीकेशन पर आदेश जारी कर दिए हैं। मीडिया ब्रीफिंग पर रोक लगाने की मांग खारिज हो गई है। वहीं, पुलिस को 90 दिनों में 14 अगस्त तक जांच पूरी करनी थी, लेकिन अब तक जांच अधूरी है।

वकील ने कहा कि डिफॉल्ट बेल खारिज होने के आदेश की कॉपी मिल चुकी है और उसका अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही इस आदेश के खिलाफ रिविजन याचिका दाखिल की जाएगी। गौरतलब है कि ज्योति मल्होत्रा को 16 मई 2025 को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।